अमित शाह पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश
Updated at : 23 Jul 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : बसपा अध्यक्ष मायावती पर भाजपा के तत्कालीन यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के विरुद्ध न्यायालय ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जयराम प्रसाद ने शुक्रवार को परिवाद पत्र की सुनवाई के बाद यह आदेश दिया. महुआ थाने के मिर्जानगर […]
विज्ञापन
हाजीपुर : बसपा अध्यक्ष मायावती पर भाजपा के तत्कालीन यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के विरुद्ध न्यायालय ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जयराम प्रसाद ने शुक्रवार को परिवाद पत्र की सुनवाई के बाद यह आदेश दिया. महुआ थाने के मिर्जानगर गांव के विलक्षण दास के पुत्र और सामाजिक कार्यकर्ता बलिंद्र दास की ओर से दाखिल परिवाद पत्र संख्या-1758/16 पर परिवादी के अधिवक्ता रंजीत कुमार को सुनने के बाद न्यायालय ने एससी-एसटी थानाध्यक्ष को परिवाद पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान करने का आदेश दिया है.
परिवाद पत्र में कहा गया है कि 20 जुलाई की रात में वे अपनी पत्नी के साथ टीवी पर समाचार देख रहे थे, तब उन्हें उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने मायावती के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे शर्मसार होना पड़ा. आरोप लगाया गया है कि दयाशंकर सिंह ने यह टिप्पणी इसलिए कि इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की भी सहमति है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




