सावन में शिवमय हुआ शहर, मंदिरों में बढ़ी भीड़
Updated at : 22 Jul 2016 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर. श्रवण माह शुरू होते ही मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की शुरुआत हो जाती है. श्रद्धालुओं द्वारा गंगा और नारायणी नदी से जल भर कर श्रावण माह के पहले सोमवार से जलाभिषेक शुरू हो जायेगा. पातालेश्वर मंदिर : शहर के रक्षक भगवान शिव पातालेश्वर नाम से प्रसिद्ध हैं. पातालेश्वर स्थान नाम से मशहूर सबसे […]
विज्ञापन
हाजीपुर. श्रवण माह शुरू होते ही मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की शुरुआत हो जाती है. श्रद्धालुओं द्वारा गंगा और नारायणी नदी से जल भर कर श्रावण माह के पहले सोमवार से जलाभिषेक शुरू हो जायेगा.
पातालेश्वर मंदिर : शहर के रक्षक भगवान शिव पातालेश्वर नाम से प्रसिद्ध हैं. पातालेश्वर स्थान नाम से मशहूर सबसे महत्वपूर्ण पूजास्थल शहर के दक्षिण में रामचौरा के पास रामभद्र में स्थित है. यह मंदिर प्राचीन काल से है. माना जाता है कि किसी समय भगवान शिव यहां प्रकट हुए थे.
उन्होंने हमेशा के लिए इस स्थान पर ही शिवलिंग के रूप में रहने का निश्चय किया. यह मंदिर भगवान शिव के मानवरूपी चित्रों से सुसज्जित है. भक्त शिवलिंग के साथ यहां बने विभिन्न चित्रों की भी पूजा-अर्चना करते हैं. सावन में मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




