सिपाही की पत्नी ने लगाया पति पर दुष्कर्म का आरोप

हाजीपुर : पुलिस केंद्र में तैनात सिपाही की पत्नी ने पति पर बलात्कार और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. सिपाही राजाराम की पत्नी सपना देवी ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि पति उसका यौण शोषण कर रहा है और अब दूसरी शादी करने की योजना बना रहा है. […]
हाजीपुर : पुलिस केंद्र में तैनात सिपाही की पत्नी ने पति पर बलात्कार और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. सिपाही राजाराम की पत्नी सपना देवी ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि पति उसका यौण शोषण कर रहा है और अब दूसरी शादी करने की योजना बना रहा है.
मुंगेर जिलांतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी देव कुमार राम की पुत्री सपना देवी ने कहा कि राजाराम दहेज की लालच में दूसरी शादी करना चाहता है. इसमें उसके पिता राजदेव राम, भाई छोटू, बिट्टू एवं बहन सीमा देवी मदद कर रहे हैं. सदर पुलिस कांड संख्या-244/16 दर्ज कर जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




