सड़क पर बहता है नाले का पानी

Updated at : 13 Jul 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर बहता है नाले का पानी

लालगंज प्रखंड कार्यालय की मुख्य सड़क का हाल सड़क पर बहते नाले के गंदे पानी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. वाहनों के गुजरने से गंदा पानी उड़ कर बगल से जा रहे लोगों को पड़ता है. इसके ठीक बगल में ही प्रखंड कार्यालय है इसके बाद भी अधिकारियों का ध्यान इस पर […]

विज्ञापन

लालगंज प्रखंड कार्यालय की मुख्य सड़क का हाल

सड़क पर बहते नाले के गंदे पानी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. वाहनों के गुजरने से गंदा पानी उड़ कर बगल से जा रहे लोगों को पड़ता है. इसके ठीक बगल में ही प्रखंड कार्यालय है इसके बाद भी अधिकारियों का ध्यान इस पर नहीं जाता है.
लालगंज सदर : लालगंज नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित ब्लॉक रोड में पिछले डेढ़ वर्ष से लगातार नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. इससे लोगों को सड़क पर चलने में काफी परेशानी होती है. नगर पंचायत का इस समस्या पर कोई ध्यान है जबकि यह लालगंज प्रखंड कार्यालय की मुख्य सड़क है. इसी सड़क से प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारियों व कर्मचारियों का रोज आना-जाना होता है.
ओवर फ्लो हो कर सड़क पर बह रहा पानी : इस सड़क पर नाले का गंदा पानी ओवर फ्लो होकर बह रहा है. दो पहिया वाहनों के निकलने से गंदा पानी लोगों के ऊपर गिरता है. ठीक बगल में ही प्रखंड कार्यालय है. इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी : इस सड़क पर ही जीए हाइस्कूल है जिस वजह से बड़ी संख्या में स्कूल के छात्रों का आना-जाना होता है. सड़क पर गंदा पानी बहने के कारण छात्र-छात्राओं की स्कूल ड्रेस खराब हो जाती है. पिछले दिनों स्कूल जा रहा छात्र सड़क के बीचो बीच फिसल कर नाले के गंदे पानी में गिर गया. प्रखंड कार्यालय के बगल में श्री शृंगेश्वर महादेव का मंदिर है जहां प्रतिदिन पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं को इसी सड़क से बह रहे नाले के गंदे पानी के बीचोबीच होकर आना-जाना पड़ता है.
क्या कहते हैं लोग
नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण जहां इलाके में बीमारियां फैलने का खतरा है वहीं सड़क पर कीचड़ होने से आये दिन दुर्घटना होती रहती है. कई बार स्थानीय लोगों के आग्रह पर भी इस समस्या पर आज तक ध्यान नहीं दिया गया. लोगों की परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है.
रविकांत, स्थानीय समाजसेवी
श्री शृंगेश्वर महादेव मंदिर पर प्रतिदिन पूजा-पाठ के लिए जाने वाले लोगों को नाले के बहते पानी से बहुत परेशानी होती है. गंदा पानी पड़ने से उनके कपड़े तक खराब हो जाते हैं. पिछले दिनों मंदिर में शादी समागम में आ रही महिला इस गंदे पानी में गिर गयी थी. नगर पंचायत को इस ओर ध्यान देना चाहिए.
नंदू बाबा, मंदिर के पुजारी
जब हमलोग नमाज के लिए इस सड़क से मस्जिद जाते हैं तो हमारे कपड़े खराब हो जाते हैं. यह समस्या लंबे समय से है. हमलोग लगातार इससे नगर पंचायत को अवगत कराते रहे हैं. कई बार तो इस समस्या को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से लिखित शिकायत भी की लेकिन आज तक यह ज्यों की त्यों बनी हुई है.
छोटन कुरैशी, सामाजिक कार्यकर्ता
हम सभी छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से जीए हाइस्कूल जाया करते हैं, सड़क पर कीचड़ रहने से हमलोगों का ड्रेस पूरी तरह गंदा हो जाता है. प्रशासन को इस आेर ध्यान देना चाहिए. ताकि छात्र-छात्राएं आसानी से स्कूल आ-जा सकें.
सोनाली कुमारी, छात्रा जीए हाईस्कूल
इस नाले का निर्माण शहरी विकास अभिकरण द्वारा कराया गया था. वार्ड पार्षद द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया था. हमलोग इस समस्या को गंभीरता से ले रहे हैं. यह स्थिति लगभग सभी वार्ड में बनी हुई है.
अच्छेलाल चौधरी, नपं अध्यक्ष, लालगंज
इस समस्या से मैंने नगर पंचायत को अवगत करा दिया था. बहुत जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जायेगा. इससे पूर्व भी इस तरह की समस्या उत्पन्न हुई थी तो उस समय नाले के ऊपर से राबिश डालकर भर दिया गया था ताकि गंदा पानी बाहर न निकले.
नजमा खातून, वार्ड पार्षद, वार्ड नं-11
क्या कहते हैं अधिकारी
मुझे इस समस्या के बारे में सूचना नहीं है. अगर नाले से गंदे पानी निकल रहा है तो मैं क्या कर सकता हूं. यह कार्य जिला द्वारा कराया गया था. ऐसे मैं इसको दिखवाता हूं. नगर पंचायत की कोशिश होगी कि समस्या का समाधान निकाला जाये.
महेश प्रसाद, नपं कार्यपालक पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन