सावधान! छतों से होकर गुजर रही है ''मौत''

Updated at : 13 Jul 2016 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
सावधान!  छतों से होकर गुजर रही है ''मौत''

हाजीपुर : सावधान हो जायें, आपकी छतों से मौत गुजर रही है. छतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की नंगी तारें कब आपके लिये जानलेवा हो जायेंगी, ये कोई नहीं जानता. जिले में हाल में घटित घटनाओं में इन नंगी तारों ने कई जानें ली हैं लेकिन विभाग इन बातों से बेखबर केवल राजस्व […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सावधान हो जायें, आपकी छतों से मौत गुजर रही है. छतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की नंगी तारें कब आपके लिये जानलेवा हो जायेंगी, ये कोई नहीं जानता. जिले में हाल में घटित घटनाओं में इन नंगी तारों ने कई जानें ली हैं लेकिन विभाग इन बातों से बेखबर केवल राजस्व उगाही में बेचैन है.

नंगे तार हो रहे जानलेवा : शहर के विभिन्न हिस्सों में घराें की छतों पर से नंगी तारें दौड़ रही हैं. इसी नंगी तार ने शहर के कचहरी रोड में रह रहे परिवार को समाप्त कर दिया. स्नान करने के बाद जब पत्नी छत पर साड़ी पसारने गयी तब वह छत के पास से गुजर रही नंगी तार की चपेट में आ गयी. पत्नी को बचाने गया पति भी करेंट की चपेट में आ गया और दोनों की मौत हो गयी. यानी बिजली विभाग की लापरवाही से फिर दो जानें गयीं.
पहले भी हो चुकी हैं कई मौतें : हाल में बिजली के करेंट से जिले में कई मौत हो चुकी है. लालगंज थाना क्षेत्र के रौदी पोखर गांव निवासी पत्रकार अरविंद कुमार सिंह की मौत बिजली के करेंट लगने से हो गयी थी. सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी गांव में महिला की मौत और फिर राजापाकर में एक व्यक्ति की मौत की खबर के बाद भी बिजली विभाग ने कोई सबक नहीं लिया और नंगी तारों को कवर करने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की. शायद विभाग को किसी और बड़ी घटना का इंतजार है.
दंपती की मौत से गांव में कोहराम : देसरी. थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर गांव निवासी दंपती की हाजीपुर के कचहरी रोड में बिजली के करेंट से मौत के बाद जैसे ही शव उनके गांव पहुंचा शोक का लहर फैल गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. मृतक जगदीश साह गांव के लखींद्र साह का पुत्र और मृतका सोनी देवी पतोहू है. तीन भाइयों में सबसे बड़े जगदीश साह की शादी केवल चार साल हुई थी. उसे चार और दो साल के दो पुत्र हैं. छह साल पूर्व गांव से हाजीपुर गये जगदीश साह एक गुमटी में पान की दुकान चलाते थे और किराये के मकान में रहते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन