चलते ट्रक में आया करेंट, चालक ने कूद कर बचायी जान

Updated at : 08 Jul 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
चलते ट्रक में आया करेंट, चालक ने कूद कर बचायी जान

लालगंज : वैशाली थाना क्षेत्र के मदरना पुरानी बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब बालू लदे एक ट्रक के डाले में ग्यारह हजार पॉवर के बिजली का तार फंस गया. चलती गाड़ी में ही करेंट प्रवाहित होने लगा, जहां घटना की भनक लगते ही ट्रक चालक गाड़ी से कूद पड़ा. इसके बाद तुरंत […]

विज्ञापन

लालगंज : वैशाली थाना क्षेत्र के मदरना पुरानी बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब बालू लदे एक ट्रक के डाले में ग्यारह हजार पॉवर के बिजली का तार फंस गया. चलती गाड़ी में ही करेंट प्रवाहित होने लगा, जहां घटना की भनक लगते ही ट्रक चालक गाड़ी से कूद पड़ा. इसके बाद तुरंत की बिजली

अपने-आप कट गयी और एक बड़ा हादसा टल गया.
इसके बाद स्थानीय दुकानदारों ने पावर ग्रिड में फोन कर स्थायी रूप से बिजली कटवायी, तब जाकर तार को हटाया गया और ट्रक आगे जा सका. घटना के बाद ग्रामीणों में
विद्युत विभाग के प्रति काफी रोष देखा गया. लोगों का कहना था कि विभाग के लोग न तो, पुराना तार बदलते हैं और न ही नीचे झुके तारों को टाइट करते हैं.
इस प्रकार कभी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है. इसकी सारी जिम्मेवारी बिजली विभाग की होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन