शहीद एक्सप्रेस ट्रेन से जब्त हुई 55 बोतल शराब

हाजीपुर : हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. जानकारी के अनुसार शहीद एक्सप्रेस सुफर फास्ट ट्रेन की एक बोगी में बड़ी मात्रा शराब होने की सूचना हाजीपुर जीआरपी को मिली थी. सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने […]
हाजीपुर : हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. जानकारी के अनुसार शहीद एक्सप्रेस सुफर फास्ट ट्रेन की एक बोगी में बड़ी मात्रा शराब होने की सूचना हाजीपुर जीआरपी को मिली थी. सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर खड़ी शहीद एक्सप्रेस की बोगियों की जांच की.
जांच के दौरान शहीद एक्सप्रेस की एक बोगी के नीचे किंग गोल्ड नामक 55 बोतल विदेशी शराब पायी गयी. पुलिस ने सभी बोतलों को जब्त कर लिया है. इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. जीआरपी ने एक प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




