स्वर्ण व्यवसायी की हत्या व लूट के विरोध में बंद रहा सर्राफा बाजार

Updated at : 03 Jul 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
स्वर्ण व्यवसायी की हत्या व लूट के विरोध में बंद रहा सर्राफा बाजार

हाजीपुर : शहर के कटरा मुहल्ले के स्वर्ण व्यवसायी विनोद साह की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या एवं पांच लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात लूटे जाने के विरोध में शनिवार को जिले भर के स्वर्ण व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं. स्वर्ण व्यवसायियों ने शहर में जुलूस निकाल कर घटना के प्रति […]

विज्ञापन

हाजीपुर : शहर के कटरा मुहल्ले के स्वर्ण व्यवसायी विनोद साह की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या एवं पांच लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात लूटे जाने के विरोध में शनिवार को जिले भर के स्वर्ण व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं. स्वर्ण व्यवसायियों ने शहर में जुलूस निकाल कर घटना के प्रति आक्रोश जताया. स्थानीय थाना चौक पर व्यवसायियों ने धरना भी दिया.

अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष कृष्णा सोनी की अध्यक्षता एवं राजू साह के संचालन में आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए व्यवसायियों ने आये दिन स्वर्ण व्यवसायियों के साथ हो रही लूट और हमला की घटना की निंदा की. इस दौरान जिला प्रशासन से स्वर्ण व्यवसायियों को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग भी की गयी. मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ रवींद्र कुमार और सदर डीएसपी ने व्यवसायियों के मांग का समर्थन करते हुए सुरक्षा का आश्वासन दिया. स्वर्णकारों के आंदोलन को कपड़ा व्यवसायी संघ और किराना व्यवसायी संघ ने भी अपना समर्थन दिया था.

संघ ने कहा कि डीएसपी और एसडीओ के आश्वासन पर पांच जुलाई तक आंदोलन को स्थगित किया गया है और यदि इस बीच हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो सात जुलाई से संघ फिर आंदोलन शुरू करेगा. धरना सभा को सरोज कुमार, कन्हैया कुमार, सुजीत कुमार, मुकेश कुमार, कुंदन राज, भोला साह, श्याम सुंदर साह, पप्पू साह आदि ने संबोधित किया. मालूम हो कि स्वर्ण व्यवसायी विनोद साह की लूट के बाद अपराधियों ने हत्या कर दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन