445 बोतल शराब हुई बरामद

Updated at : 21 Jun 2016 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
445 बोतल शराब हुई बरामद

सख्ती. पूर्ण शराबबंदी लागू करने के लिए पुलिस तत्पर, मिली बड़ी सफलता पुलिस के आने की सूचना पाकर मुरगी फार्म का संचालक भागने में सफल रहा पुलिस ने संचालक के खिलाफ दर्ज किया मामला हाजीपुर : पूर्ण शराबबंदी को लागू करने को तत्पर उत्पाद पुलिस को सोमवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. उत्पाद पुलिस […]

विज्ञापन

सख्ती. पूर्ण शराबबंदी लागू करने के लिए पुलिस तत्पर, मिली बड़ी सफलता

पुलिस के आने की सूचना पाकर मुरगी फार्म का संचालक भागने में सफल रहा
पुलिस ने संचालक के खिलाफ दर्ज किया मामला
हाजीपुर : पूर्ण शराबबंदी को लागू करने को तत्पर उत्पाद पुलिस को सोमवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. उत्पाद पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के एराजी शहवाजपुर गांव में एक मुरगी फार्म में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की. सूत्रों के अनुसार, उत्पाद विभाग द्वारा गुप्त सूचना के अाधार पर उसी गांव के अवधेश पटेल द्वारा चलाये जा रहे मुरगी फार्म में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर एम्पिरियरब्लू की 375 एमएल की 180 बोतल और 180 एमएल की 82 बोतलें, वहीं रोआयल स्टैग 180 एमएल की 183 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त की गयी.
वहीं, पुलिस के आने की सूचना पाकर मुरगी फार्म का संचालक अवधेश कुमार भागने मे सफल रहा. छापेमारी के दौरान बरामद सभी शराब को पुलिस ने जब्त कर मुरगी फॉम के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया. छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुंजेश कुमार, अजय शंकर सहायक एवं उत्पात विभाग के सिपाही शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन