बच्चा राय के लॉकर से मिला सादा प्रवेश पत्र

Updated at : 21 Jun 2016 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चा राय के लॉकर से मिला सादा प्रवेश पत्र

भगवानपुर : इंटर टॉपर्स मामले में एसआइटी टीम, पटना ने रविवार को भी विशुन राय कॉलेज एवं कॉलेज के प्राचार्य बच्चा राय के आवास कीरतपुर राजाराम में छापेमारी की. इस दौरान कॉलेज में हुई छापेमारी में प्राचार्य कक्ष में रखे अलमारी से नाइन एमएम की एक पिस्टल, पांच कारतूस एवं कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए. […]

विज्ञापन

भगवानपुर : इंटर टॉपर्स मामले में एसआइटी टीम, पटना ने रविवार को भी विशुन राय कॉलेज एवं कॉलेज के प्राचार्य बच्चा राय के आवास कीरतपुर राजाराम में छापेमारी की. इस दौरान कॉलेज में हुई छापेमारी में प्राचार्य कक्ष में रखे अलमारी से नाइन एमएम की एक पिस्टल, पांच कारतूस एवं कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए. इसी प्रकार बच्चा राय के घर पर हुए छापेमारी के दौरान घर में रखे लॉकर को गैस कटर से से कटवा कर तलाशी ली गयी,

जिसमें 65 हजार नकद, हार्ड डिस्क, सादा एडमिड कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए. छापेमारी के बाद बरामद पिस्टल एवं गोली का सीजर बना कर भगवानपुर थाने को दे दिया गया. इस संबंध में प्रतिनियुक्त एसआइटी सह अवर निरक्षक कोतवाली थाना पटना के देवकांत वर्मा के लिखित ब्यान पर भगवानपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 103/16 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

दर्ज मामले में कहा गया है कि छापेमारी के दौरान प्राचार्य के कक्ष के अलमारी से पिस्टल एवं गोली बरामद की गयी है. छापेमारी दल का नेतृत्व एएसपी अभियान अनुपम कुमार एवं एएसपी फुलवारीशरीफ राकेश कर रहे थे. छापेमारी रविवार की देर शाम कॉलेज से प्रारंभ हुई और रात करीब 11 बजे तक चली. उसके बाद टीम बच्चा राय के घर पहुंची, जहां करीब चार घंटे तक गहन छानबीन की गयी.

जानकारी के अनुसार बच्चा राय के घर में रखे लॉकर को गैस कटर मशीन से काटने में करीब दो घंटे का समय लगा. दूसरी ओर, लोगों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि आखिर एसआइटी टीम रात में ही छापेमारी क्यों करती है. चर्चा यह भी है कि छापेमारी के दौरान मिलता कुछ और है, लेकिन दरसाया कुछ और जाता है.
टॉपर्स घोटाला बिहार के लिए कलंक : डॉ रघुवंश
भगवानपुर. टॉपर्स घोटाला मामला सरकार के माथे का कलंक हो गया है. यह ऐसा कलंक है कि सब लोगों को मिल जुल कर मिटाने का काम करना होगा, नहीं तो बिहार के मेधावी छात्र-छात्राएं भी देश भर में संदेह के घेरे में हैं. उक्त बातें राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह ने पटना से मुजफ्फरपुर जाने के क्रम में भगवानपुर अड्डा चौक पर पत्रकारों से एक भेंट वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि मीडिया का कमाल है कि इस जघन्य अपराध का उद्भेदन किया. इसके लिए मीडिया जगत के लोग धन्यवाद के पात्र हैं. मामले में सख्त कार्रवाई कर ही इस कलंक से बचाया जा सकता है. यह गंभीर चिंता का विषय है कि वर्षों से यह हेरा-फेरी चल रही थी और बीच में पकड़ा नहीं जा सका.
इसे और गहराई से छानबीन कर इससे संबंधित जितने भी व्यक्ति कसूरवार हैं, उनपर सख्त कार्रवाई हो ताकि फिर कोई इस तरह की पुनरावृत्ति करने का साहस न कर सके. डॉ सिंह ने कहा कि पिछले साल भी इस तरह का उद्भेदन हुआ, लेकिन सुना जा रहा है कि लोगों ने ले-देकर रफा-दफा कर दिया. अगर उस समय ही जांच-पड़ताल होती, तो बिहार आज इस कलंक से बच सकता था.
श्री सिंह ने कहा कि वैसे लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मीडिया सरकार के लिए अंकुश का काम करती है. सरकार से हुई चूक को उजागर करती है, जिससे गलत करनेवाले पर अंकुश लगाया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन