लेवी नहीं देने पर नक्सलियों ने फूंका ट्रैक्टर, फायरिंग

जंदाहा(वैशाली) : जंदाहा थाने के महिसौर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर शुक्रवार की देर रात माओवादियों ने हमला कर एक ट्रैक्टर को जला कर राख कर दिया. हरवे-हथियार से लैस 15-16 की संख्या में माओवादी हमलावरों ने चिमनी पर सोए एक मजदूर के साथ मारपीट करते हुए लगभग आधे घंटे तक दहशत फैलाने के […]
जंदाहा(वैशाली) : जंदाहा थाने के महिसौर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर शुक्रवार की देर रात माओवादियों ने हमला कर एक ट्रैक्टर को जला कर राख कर दिया. हरवे-हथियार से लैस 15-16 की संख्या में माओवादी हमलावरों ने चिमनी पर सोए एक मजदूर के साथ मारपीट करते हुए लगभग आधे घंटे तक दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड गोली चलायीं तथा आधे दर्जन बम विस्फोट किये.
माओवादियों ने कार्यालय की चाबी एवं मुंशी की खोज की और नहीं मिलने पर वहां मौजूद मजदूर को स्पेशल गुरिल्ला अर्मी, पारी बिहार की ओर से हस्तलिखित परचा दिया, जिसमें चिमनी मालिकों से वार्षिक लेवी भुगतान करने को कहा गया है अन्यथा अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




