दो किसानों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

Updated at : 18 Jun 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
दो किसानों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

लालगंज : अपने अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए लालगंज के दो किसानों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है, जिसमें एक महिला मशरूम उत्पादक किसान लालगंज बाजार के अगरपुर निवासी मनोरमा सिंह हैं, जिन्हें हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित मशरूम की 18 वीं वार्षिक कार्यशाला में मशरूम उत्पादन एवं उसके विकास के लिए […]

विज्ञापन

लालगंज : अपने अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए लालगंज के दो किसानों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है, जिसमें एक महिला मशरूम उत्पादक किसान लालगंज बाजार के अगरपुर निवासी मनोरमा सिंह हैं, जिन्हें हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित मशरूम की 18 वीं वार्षिक कार्यशाला में मशरूम उत्पादन एवं उसके विकास के लिए किये गये कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है.

दूसरे किसान हैं किसान श्री से सम्मानित घटारो निवासी व लालगंज प्रखंड आत्मा अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह, जिन्हें हर्टिकल्चर के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राजस्थान में सम्मानित किया गया है. इन्होंने आम की तीन छोटी व बारहमासी वेराइटी तैयार कर हर्टिकल्चर कृषि के क्षेत्र में अपना सिक्का जमाया है. किसानों ने उन्हें बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन