आरपीएफ ने वसूला 1. 64 करोड़ का जुर्माना

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल द्वारा मई माह में विभिन्न अवांछित गतिविधियों में शामिल 44 हजार 544 लोगों को हिरासत में लिया गया और रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गयी. हिरासत में लिये गये लोगों में से अंतिम रूप से दोषी पाये गये लोगों से जुर्माने के रूप में एक करोड़ […]
हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल द्वारा मई माह में विभिन्न अवांछित गतिविधियों में शामिल 44 हजार 544 लोगों को हिरासत में लिया गया और रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गयी. हिरासत में लिये गये लोगों में से अंतिम रूप से दोषी पाये गये लोगों से जुर्माने के रूप में एक करोड़ 64 लाख रुपये की वसूली की गयी. इसके अलावा आरपी यूपी एक्ट के तहत 24 केस दर्ज किये गये तथा 32 लोगों को हिरासत में लिया गया,
जिनसे तीन लाख 40 हजार 563 रुपये की रेलवे प्रोपर्टी बरामद की गयी. मई माह में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 16 बच्चों को स्टेशनों एवं ट्रेनों से बरामद किया गया एवं उन्हें उनके माता-पिता एवं एनजीओ ‘प्रयास’ को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




