निर्माण कामगार यूनियन की हुई वार्षिक आमसभा

महुआ सदर : वैशाली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर निर्माण कामगार यूनियन की वार्षिक आमसभा आयोजित की गयी. उद्घाटन ऑल इंडिया वर्क्स यूनियन के अध्यक्ष सह डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ दाउद अली, अमृत गिरि, नारायण पूर्वे एवं ब्रजभूषण विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. […]
महुआ सदर : वैशाली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर निर्माण कामगार यूनियन की वार्षिक आमसभा आयोजित की गयी. उद्घाटन ऑल इंडिया वर्क्स यूनियन के अध्यक्ष सह डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ दाउद अली, अमृत गिरि, नारायण पूर्वे एवं ब्रजभूषण विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
रामबली राय की अध्यक्षता एवं यूनियन के सचिव सूरज राय के संचालन में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूंजीवाद का विकसित स्वरूप साम्राज्यवाद है. पूंजीवाद एवं साम्राज्यवाद की इमारत गरीबों, मजदूरों एवं सर्वहारा समाज के खून और मज्जे से बनाया गया है. यह तथ्य सर्वविदित हो चुका है.
परिणामस्वरूप हमारे देश के लगभग 90 करोड़ लोग मात्र 20 रुपये या उससे कम की दैनिक आय पर जीवन बसर को विवश हैं. शिकागो के शहीदों के लाल रक्त से रंजित लाल झंडा हमें अपने भारत वर्ष से भ्रष्टाचार के भस्मासुर को समाप्त करने के लिए पूंजीवाद एवं सम्राज्यवाद को संवैधानिक रूप से परास्त करने के लिए ललकार रहा है. आमसभा को सुभाष कुमार, गंगा प्रसाद सिंह, शिव कुमार सिंह, भोला शर्मा, विश्वनाथ विप्लवी, दिनेश मिश्रा, डॉ विद्यार्थी आदि ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




