शोषितों को बाबा साहेब ने जगाने का किया काम

हाजीपुर : बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर ने उस दौर में देश के दलितों, शोषितों को जगाने का काम किया, जब सामंती शक्तियों का बोलबाला था. डॉ आंबेडकर की देन है कि आज दलित और पिछड़े अपना अधिकार पाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 125 वीं जयंती के […]
हाजीपुर : बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर ने उस दौर में देश के दलितों, शोषितों को जगाने का काम किया, जब सामंती शक्तियों का बोलबाला था. डॉ आंबेडकर की देन है कि आज दलित और पिछड़े अपना अधिकार पाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला राजद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने ये बातें कही. नगर के अंजानपीर, बागमली स्थित पार्टी कार्यालय में जयंती पखवारा समारोह का आयोजन हुआ. राजद जिलाध्यक्ष पंछी लाल राय एवं प्रदेश सचिव अनिल चंद्र कुशवाहा ने बाबा साहेब के कृतित्व पर प्रकाश डाला़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




