पुलिस की नाकामी के खिलाफ फूंका पुतला

Updated at : 29 Apr 2016 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस की नाकामी के खिलाफ फूंका पुतला

हाजीपुर : बढ़ते अपराध और पुलिस प्रशासन की नाकामी के खिलाफ युवा अधिकार मंच ने शहर के गांधी चौक पर पुतला दहन किया. संगठन ने नगर के पनदरीबां मुहल्ला निवासी रौशन कुमार के अपहरण और हत्या मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश प्रकट करते हुए अभियुक्तों से पुलिस की मिलीभगत का आरोप […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बढ़ते अपराध और पुलिस प्रशासन की नाकामी के खिलाफ युवा अधिकार मंच ने शहर के गांधी चौक पर पुतला दहन किया. संगठन ने नगर के पनदरीबां मुहल्ला निवासी रौशन कुमार के अपहरण और हत्या मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश प्रकट करते हुए अभियुक्तों से पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाया.

संगठन के अध्यक्ष प्रतीक यशस्वी, उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह आदि ने नुक्कड़ सभा में हुए कहा कि आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन को तेज किया जायेगा. रौशन कुमार के अपहरण और हत्याकांड की जांच सीआइडी से कराने की मांग की गयी.

मौके पर नितिन कुमार, निखिल कुमार, मो. रियाज, जुबैर, मंटू कुमार, राजीव राय, मो. सद्दाम, रीतेश कुमार, रंजन कुमार, राजू कुमार, अजय कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन