2600 बोतल अंगरेजी शराब बरामद

हाजीपुर : शराब की पूर्ण बंदी के बावजूद देशी और विदेशी शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है. पुलिस प्रशासन की सक्रियता से कारोबारी सफल नहीं हो पा रहे हैं. शराबियों पर भी उनका शिकंजा कसा रहता है. लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इसमें वे सफल भी हो रहे हैं. गुप्त सूचना […]
हाजीपुर : शराब की पूर्ण बंदी के बावजूद देशी और विदेशी शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है. पुलिस प्रशासन की सक्रियता से कारोबारी सफल नहीं हो पा रहे हैं. शराबियों पर भी उनका शिकंजा कसा रहता है. लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इसमें वे सफल भी हो रहे हैं.
गुप्त सूचना के आधार पर कई जगहों पर की गयी छापेमारी में देशी और विदेशी शराब बरामद की जा रही हैं. गंगाब्रिज थाने के मदारपुर गांव से पुलिस ने 2600 अंगरेजी शराब की सीलबंद बोतल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है. गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने गांव के रामाशंकर राय के घर पर छापा मार कर शराब की बोतलें बरामद कीं.
थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी गांव में शराब की काफी बोतलें अवैध रूप से रखी गयी हैं, जिसकी बिक्री की जा रही है. उसी के आधार पर छापेमारी की गयी. नशा व शराबमुक्त के लिए पुलिस प्रशासन संकल्पित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




