अगलगी से बेघर हुए कई लोग बेघर
Updated at : 27 Apr 2016 12:22 AM (IST)
विज्ञापन

तबाही जारी. जिले में बढ़ती जा रही हैं अगलगी की घटनाएं, लाखों की संपत्ति खाक डिबरी से लगी आग से छह घर जले जिले में अगलगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार की रात व मंगलवार को फिर कई घरों में अगलगी की घटनाइएं हुईं. लोग इन घटनाओं से परेशान हैं. […]
विज्ञापन
तबाही जारी. जिले में बढ़ती जा रही हैं अगलगी की घटनाएं, लाखों की संपत्ति खाक
डिबरी से लगी आग से छह घर जले
जिले में अगलगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार की रात व मंगलवार को फिर कई घरों में अगलगी की घटनाइएं हुईं. लोग इन घटनाओं से परेशान हैं. कई लोग बेघर हो चुके हैं व प्रशासन की ओर से राहत मिलने की आस में हैं. ग्रामीणों के सहयोग से आग की घटनाओं पर काबू पाया जा रहा है.
वहीं, स्थानीय लोग अपने स्तर से अग्निपीड़ितों की सहायता कर रहे हैं.
जंदाहा : प्रखंड के डीह बुचौली गांव में विगत देर रात्रि में अगलगी की घटना में छह घर जल कर राख हो गये तथा पांच बकरियां एवं सात मुरगे भी जल कर मर गये. बताया गया है कि डिबरी से आग सबसे पहले मोहम्मद इसलाम के घर में लगी और देखते-ही-देखते आग की चपेट में आकर मो मोस्तकिम, मो मुस्तफा, मो मुश्ताक, मो इलताफ एवं मो कलाम के घर भी पूरी तरह जल कर राख हो गये. घर में रखे कपड़े, अनाज, बरतन, फर्नीचर सहित लड़की की शादी के लिए रखे गये नकद 20 हजार भी जल गये.
स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से कई डीजल पंप सेट के सहारे आग पर काबू पाया गया. घटना की सूचना पर मिनी अग्निशामक मौके पर पहुंची, तब जाकर आग बुझी. सभी अग्नीपीड़ितों के बीच सरकारी सहायता राशि छह-छह हजार नकद तथा पाॅलीथिन शीट दी गयी है. वहीं, कई समाज सेवियों द्वारा भी अपने स्तर से मदद करने का सिलसिला जारी है तथा इस अगलगी की घटना में एक महिला के आंशिक रूप में जलने की भी सूचना है.
बुझी आग धधकने से लोग हुए परेशान : महनार. प्रखंड के वासुदेवपुर चंदेल में गत दिन में अग्निकांड में जले 16 घरों के बुझे आग पुन: रात्रि में धधक उठे, तो लोगों के होश उड़ गये, किंतु स्थानीय लोगों की तत्परता से पुन: आग पर अथक प्रयास के बाद काबू पाया गया. पुन: बुझी हुए आग लगने पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार सिंह ने टैंकर से पानी मंगवा कर स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने में कामयाबी पायी.
इसके पूर्व भी दिन में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए विनोद सिंह ने अपनी जेसीबी से मिट्टी कटवा कर आग पर फेंका और ट्रैक्टर से खेत की मिट्टी उठा कर फेंकवाया तथा अपना दोनों टैंकरों से पानी मंगवाकर आग पर काबू पाने में मदद की. इतना ही नहीं श्री सिंह ने पीड़ितों को 1-1 हजार रुपये, 1-1 बोरा गेहूं, एवं अन्य सामान देकर सहायता की. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो कई गांव इसकी चपेट में आ सकते थे.
अगलगी के शिकार कई परिवार आये खुले आसमान के नीचे : चेहराकलां. कटहरा ओपी क्षेत्र के फतहपुर चकसुलेमान के आधा दर्जन परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गये हैं. शनिवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पीड़ित परिवारों के समक्ष भोजन, वस्त्र व आवास जैसी बुनियादी जरूरत का संकट उत्पन्न कर दिया है.
उक्त अगलगी की घटना में चार परिवारों के घर व उसमें रखे सारे जल कर राख हो गये. बताया गया है कि एक फार्म में पल रहीं लगभग 11 सौ मुरगियां जल गयीं. बताया गया है कि लखेंद्र राय, हरेंद्र राय, महेंद्र राय, जयबाबु राय के घर जल गये, जबकि बालाजी राय का फार्म राख हो गया. उक्त भीषण आगजनी में लाखों की क्षति बतायी जा रही है. बताया गया है कि चूल्हे से फेंके गये राख की चिनगारी से आग लगी थी. आग पर काबू ग्रामीणों ने व दमकल कर्मियों की जी तोड़ मेहनत से पाया.
डगरू में आठ परिवारों के लोग हुए बेघर : महुआ सदर. विगत दिनों रामपुर चंद्रभान में अचानक लगी भीषण आग से बेघर होकर खुले में रहने को विवश आठ परिवारों के लोगों के बीच मंगलवार को नवसंगम जनकल्याण समिति के सचिव रंजन कुमार एवं अध्यक्ष सुरेंद्र राय के द्वारा अग्निकांड से पीड़ित सेवक साह, जितेंद्र साह, नागेंद्र साह, सकिंद्र साह, नंदलाल साह समेत आठ परिवारों के बीच साड़ी-धोती, गमछा, गंजी, बरतन सहित एक-एक क्विंटल आटा-चावल एवं तेल-मसाला का वितरण किया गया.
उक्त सामग्री का वितरण करते हुए संस्था के सचिव श्री रंजन ने कहा कि पीड़ित मानवता कि सेवा करना ही मनुष्यों का परम कर्त्तव्य है, इसलिए हमें पूरी लगन के साथ इनकी सहायता करनी चाहिए. अग्निपीड़ित परिवारों के सदस्यों ने संस्था द्वारा उपलब्ध कराये गये दैनिक उपयोग की उक्त साम्रगी के लिए संस्था के सचिव एवं अध्यक्ष के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की. इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण शत्रुघ्न राय, अरविंद राय, महेश पासवान, राजदेव राय, देव प्रसाद राय, रंजीत कुमार राय सहित दर्जनों गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




