आज से देशी बंद, सेहत का रखें ख्याल
Updated at : 01 Apr 2016 3:46 AM (IST)
विज्ञापन

देशी और मसालेदार शराब के उत्पादन, परिवहन व बिक्री पर प्रतिबंध प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग ने की है पूरी तैयारी विदेशी शराब की बिक्री हुई नियंत्रित बिना रसीद के शराब मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई शुक्रवार एक अप्रैल से देशी शराब हो गई बंद. जिले में विदेशी शराब की अभी तक […]
विज्ञापन
देशी और मसालेदार शराब के उत्पादन, परिवहन व बिक्री पर प्रतिबंध
प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग ने की है पूरी तैयारी
विदेशी शराब की बिक्री हुई नियंत्रित
बिना रसीद के शराब मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
शुक्रवार एक अप्रैल से देशी शराब हो गई बंद. जिले में विदेशी शराब की अभी तक जहां कुल 142 दुकानें थी, वहीं अब मात्र 21 दुकानों में कल से विदेशी शराब मिल सकेंगी. इन 21 दुकानों में हाजीपुर नगर पर्षद क्षेत्र में 20 और वैशाली के पर्यटक स्थल में एक दुकान होगी.
हाजीपुर : शुक्रवार एक अप्रैल से देशी शराब सूबे में बंद हो गयी. जिले में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. एक अप्रैल से देशी और मसालेदार शराब के उत्पादन, परिवहन और बिक्री पर प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है.
देशी शराब पर पूर्णत: प्रतिबंध के साथ ही विदेशी शराब की बिक्री को भी नियंत्रित कर दिया गया है. जिले में विदेशी शराब की अभी तक जहां कुल 142 दुकानें थी, वहीं, अब मात्र 21 दुकानों में शुक्रवार से विदेशी शराब मिल सकेगी. इन 21 दुकानों में हाजीपुर नगर पर्षद क्षेत्र में 20 और वैशाली में एक दुकान होगी.
एक बोतल से अधिक नहीं मिलेगी शराब : बिहार स्टेट विवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित विदेशी शराब की दुकानों से सीमित मात्रा में ही शराब खरीदी जा सकेगी. एक व्यक्ति को एक लीटर तक ही शराब मिलेगी. निर्धारित दुकानों पर शराब और बीयर की बिक्री के साथ-साथ ग्राहक को इसकी पक्की रसीद दी जायेगी. बिना रसीद के शराब के साथ पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
शुक्रवार से खुलने वाली सरकारी शराब दुकानों में नियम के अनुसार शराब बेची जा रही है या नहीं, इस पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे. दुकान में सेल्समैन के अलावा डाटा ऑपरेटर भी होंगे, जो शराब बिक्री का पूरा डाटा संग्रह करेंगे, जिसकी नियमित जांच-पड़ताल की जायेगी.
शराबबंदी से दूर होगी सामाजिक बुराई : शराबबंदी का सबसे सकारात्मक असर आधी आबादी पर होगा, क्योंकि इससे सबसे ज्यादा त्रस्त महिला समाज ही है. यही कारण है कि जब सत्ता में लौटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में शराब बंदी का एलान किया, तो खास कर महिलाओं ने इस फैसले को सिर आंखों पर लिया. इतना ही नहीं, जगह-जगह पर महिलाएं शराबबंदी को लेकर सड़कों पर उतर पड़ीं और अवैध शराब की भट्ठियां भी ध्वस्त करने लगीं.
शराबबंदी के आज से लागू होने पर ऐसी महिलाएं राहत महसूस करने लगी हैं, जो रोज-ब-रोज अपने जीवन में शराबी पति, पुत्र या अन्य रिश्तेदार के उत्पीड़न और प्रताड़ना का शिकार होती रही हैं. जानकारों के अनुसार, शराब पर प्रतिबंध लगने से न सिर्फ सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयेगी, बल्कि समाज में व्यर्थ के झगड़े, फसाद और खून-खराबे की घटनाओं में भी कमी आयेगी.
बदलेगी जिंदगी, संवरेगी सूरत : अब दारू नहीं, दूध पीएं. इससे न सिर्फ आपकी सेहत सुधरेगी, बल्कि जिंदगी भी बदल जायेगी. शहर बाजार हो या सुदूर देहात, ऐसे अनगिनत घर परिवारों को देखा जा सकता है जो सिर्फ शराब के कारण तबाह और बरबाद हो गये. शराबबंदी से जिले के उन हजारों घरों में सुख और शांति आयेगी,
जो नशाखोरी के कारण कलह और दु:ख का पर्याय बन चुके हैं. शराब से सबसे ज्यादा बरबाद मजदूर वर्ग के लोगों की होती रही है, जो अपने दिन भर की कमाई का बड़ा हिस्सा शराब में डूबोते रहे हैं. शराब पर लगा प्रतिबंध ऐसे लोगों के लिए जीवन सुधारने का मार्ग प्रशस्त करेगा.
नशामुक्ति केंद्र में पहुंचा पहला मरीज : शहर की अांबेडकर कॉलोनी, वार्ड नंबर 23 के निवासी शंकर राम सदर अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए आनेवाले पहले मरीज बने.
वार्ड के विकासमित्र राजू कुमार राम ने गुरुवार को मरीज को डिएडिक्शन सेंटर में पहुंचाया. मालूम हो कि सदर अस्पताल में खोले गये 10 बेड वाले नशा मुक्ति केंद्र में ऐसे मरीजों का इलाज शुरू किया गया है, जो नशे के बिना रह नहीं सकते. शराब की लत के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार हो चुके मरीज सामान्य जीवन में लौट सकें, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह व्यवस्था की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




