दो पत्नियों के साथ चला, पहली हो गयी रास्ते से गायब!

Updated at : 02 Feb 2016 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
दो पत्नियों के साथ चला, पहली हो गयी रास्ते से गायब!

महुआ : दिल्ली से बिहार लौट रहे एक युवक की पहली पत्नी और पुत्री रास्ते में ही कहीं गुम हो गयी. इसको लेकर युवक काफी परेशान है. वहीं गांव के कुछ लोगों को मामला संदिग्ध लग रहा है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी हजारी साह के पुत्र ब्रह्मदेव कुमार साह की पहली […]

विज्ञापन

महुआ : दिल्ली से बिहार लौट रहे एक युवक की पहली पत्नी और पुत्री रास्ते में ही कहीं गुम हो गयी. इसको लेकर युवक काफी परेशान है. वहीं गांव के कुछ लोगों को मामला संदिग्ध लग रहा है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी हजारी साह के पुत्र ब्रह्मदेव कुमार साह की पहली शादी आठ वर्ष पूर्व दलसिंहराय में हुई थी,

जिससे दो बच्चियां गुनगुन एवं सच्ची कुमारी हैं. कुछ दिन पूर्व युवक ने दूसरी शादी रचा ली. बताया गया है कि एक सप्ताह पूर्व युवक अपनी दोनों पत्नी सविता देवी एवं रिंकु देवी तथा दोनों पुत्रियोंं को साथ लेकर दिल्ली मजदूरी करने गया था.

युवक का कहना है कि वह 28 जनवरी को घर लौट रहा था कि मुरादाबाद स्टेशन पर गाड़ी रुकने के बाद उसकी पहली पत्नी सविता देवी एवं छोटी पुत्री सच्ची कुमारी गुम हो गयी. युवक द्वारा खोजबीन करने के बाद कुछ पता नहीं चला. पहली पत्नी एवं पुत्री के गुम होने के बाद दूसरी पत्नी के साथ गांव पहुंचे युवक ने परिजनों समेत अन्य लोगों को घटना के बारे में बताया है. पहली पत्नी और बच्ची के गुम होने का मामले को गांव के लोगों ने संदिग्ध बताया है और इसकी जांच कराने की बात कही है.

मंदिर को बचाये रख रास्ता निकालने की कार्रवाई शुरू

शहर के बागमली मुहल्ले में सड़क को अतिक्रमित कर बनाये गये वासुदेव मंदिर को बचाये रख कर रास्ता निकालने की जिला प्रशासन के प्रयास के अंतर्गत कार्रवाई सोमवार को शुरू हो गयी है. सोमवार की सुबह से ही पुलिस बल की उपस्थिति में राजमिस्त्री और मजदूर मंदिर के उत्तर पूरब कोने की दीवार को तोड़ कर गली में जाने के लिए आठ फुट चौड़ी सड़क निकालने की कवायद शुरू कर दी गयी है.
इस स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा इस कार्य के लिए बनायी गयी कमेटी के सदस्य भी उपस्थित थे. स्थानीय लोगों को अतिक्रमण हटा कर रास्ता निकालने की प्रशासनिक कार्रवाई से कोई आपत्ति नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन