मतदान केंद्र सूची में गड़बड़ी की शिकायत

देसरी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2016 के मद्देनजर चुनाव तैयारी को लेकर प्रखंड में मतदान केंद्रों का प्रकाशन किया गया. लोगों का आरोप है कि प्रकाशित सूची में उफरौल के मतदान केंद्रों में काफी हेराफेरी की गयी है. उफरौल पंचायत के वार्ड संख्या 13 का मतदान केंद्र तीन किलोमीटर दूर मध्य विद्यालय गाजीपुर में कर […]
देसरी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2016 के मद्देनजर चुनाव तैयारी को लेकर प्रखंड में मतदान केंद्रों का प्रकाशन किया गया. लोगों का आरोप है कि प्रकाशित सूची में उफरौल के मतदान केंद्रों में काफी हेराफेरी की गयी है. उफरौल पंचायत के वार्ड संख्या 13 का मतदान केंद्र तीन किलोमीटर दूर मध्य विद्यालय गाजीपुर में कर दिया गया है,
जबकि उस वार्ड में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकारम मुसहर टोला स्थित है, जिसमें डेढ़ किलोमीटर दूर के मतदाता वार्ड संख्या एक का केंद्र बना दिया गया है. जबकि उस केंद्र से भी नजदीक में मध्य विधालय उफरौल स्थित है. वार्ड संख्या 6 का मतदान केंद्र उस वार्ड से डेढ़ किलोमीटर दूर प्राथमिक उर्दू विद्यालय पर कर दिया गया है. जबकि उस वार्ड के बीच में उससे नजदीक ही मध्य विद्यालय उफरौल है.
पंचायत के मतदाताओं का आरोप है कि पिछले पंचायत चुनाव में मतदान केंद्रों की हेराफेरी स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से की गयी थी, जिसमें पांच वर्ष बाद तक सुधार नहीं हुआ. पूर्व के पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने बीडीओ , जिला पदाधिकारी से लेकर सचिवालय तक का चक्कर लगाया, परंतु दावा-आपत्ति का समय समाप्त हो जाने के कारण इसमें सुधार नहीं हुआ.
मतदान केंद्रों में गड़बड़ी को लेकर मतदान केंद्रों के प्रकाशन के पहले भी कई ग्रामीणों ने बीडीओ को केंद्र सुधार करने के लिए आवेदन दिया गया था. जबकि अब तक सुधार नहीं किये जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. ज्ञात हो कि पिछले चुनाव में मतदान केंद्र को साजिश के तहत दूर कर देने के कारण पंचायत में मतदान प्रतिशत में काफी कमी आयी थी.
सरकार एक तरफ मतदाता जागरूकता अभियान चला कर लोगों को मतदान में भाग लेने के लिए अपील करती है और प्रशासन तंत्र स्थानीय राजनीतिक लोगों से मिलीभगत कर बूथ की हेराफेरी करने में मशगूल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




