विनोद के जदयू जिलाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

Updated at : 02 Feb 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
विनोद के जदयू जिलाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

हाजीपुर : जदयू के हाजीपुर नगर अध्यक्ष चौधरी आप्तमान अभय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी नेताओं ने विनोद कुमार राय को जिला अध्यक्ष के अलावा देव कुमार चौरसिया को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, तनवीरुज्जमा ताज को प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक उमेश सिंह कुशवाहा को किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार […]

विज्ञापन

हाजीपुर : जदयू के हाजीपुर नगर अध्यक्ष चौधरी आप्तमान अभय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी नेताओं ने विनोद कुमार राय को जिला अध्यक्ष के अलावा देव कुमार चौरसिया को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, तनवीरुज्जमा ताज को प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक उमेश सिंह कुशवाहा को किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को धन्यवाद दिया गया.

बैठक में वरीय नेता कन्हैया प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार राय, रॉविन सिन्हा, राधेश्याम सिंह, अजीत किशोर नारायण, राज कुमार चौधरी, विजय कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र राम, अनिल दास, कुमुद कुमार, अभय पटेल, शत्रुघ्न रजक, संजय कुमार, नरेश कुमार सिंह, शहंशाह, पिंकु ठाकुर, ईश्वरचंद्र प्रसाद, चंद्रभूषण तिवारी आदि उपस्थित थे.

जंदाहा संवाददाता के अनुसार जदयू प्रदेश नेतृत्व द्वारा हाजीपुर निवासी विनोद कुमार राय को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर स्थानीय जदयू कार्यकर्ताओं ने श्री राय को बधाई दी है. बधाई देने वालों में बीस सूत्री के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह जदयू के वरिष्ठ प्रांतीय नेता राजेंद्र यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी, विनोद कुमार चौधरी, प्रेम नाथ राय, रामनरेश ठाकुर, रामानंद पांडेय,सुरेश प्रसाद सिंह, विकास कुमार, हरिशंकर प्रसाद सिंह आदि शामिल थे.

महुआ संवाददाता के अनुसार विनोद कुमार राय को जदयू के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है.

बधाई देने वालों में प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष सह वरिष्ठ नेता शंभु शरण राय, डाॅ राजीव कुमार सिंह, मो सोबराती, फूदन राय के साथ अन्य शामिल हैं. राजापाकर संवाददाता के अनुसार जदयू के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार राय को जदयू का जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

बधाई देने वालों में जदयू प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह, जिला सचिव अजीत कुमार सिंह, शत्रुघ्न ठाकुर, संजय कुशवाहा आदि शामिल हैं. बिदुपुर संवाददाता के अनुसार विनोद कुमार राय के जदयू जिला अध्यक्ष बनने पर प्रखंड अध्यक्ष दयानंद भगत, युवा अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश, अधिवक्ता गजेंद्र भगत, धर्मेंद्र चौरसिया, राम प्रवेश राय, मिनहाज आलम आदि ने बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन