डॉ भीमराव आंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

Updated at : 02 Feb 2016 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ भीमराव आंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

गोरौल : प्रखंड के बेलवर स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय खेल मैदान में स्टार युवा क्रिकेट क्लब द्वारा छह दिवसीय डाॅ भीमराव अांबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. उद्घाटन विधायक उपेंद्र पासवान, पूर्व मंत्री बसावन भगत, राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, जिला पार्षद केदार प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर […]

विज्ञापन

गोरौल : प्रखंड के बेलवर स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय खेल मैदान में स्टार युवा क्रिकेट क्लब द्वारा छह दिवसीय डाॅ भीमराव अांबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. उद्घाटन विधायक उपेंद्र पासवान, पूर्व मंत्री बसावन भगत, राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, जिला पार्षद केदार प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया.

पूर्व मंत्री बसावन भगत ने कहा कि हारने वाली टीम को निराश नहीं होना चाहिए. विधायक उपेंद्र पासवान ने कहा कि आप खिलाड़ियों की प्रेम-मोहब्बत हमको बेगूसराय से यहां खींच लायी है, हम आप लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं. जिला पार्षद केदार प्रसाद यादव ने कहा कि खेल से अनुशासन को बढ़ावा मिलता है व शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है. मैच का शुभारंभ पूर्व मंत्री श्री भगत ने बल्लेबाजी कर किया.
फकूली की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. सीमित ओवर में 98 रन बनाये. जवाब में पीरापुर की टीम 93 रनों पर ही सिमट गयी और फकूली की टीम ने पांच रनों से जीत हासिल की. मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के सेराज को मिला.टूर्नामेंट के आयोजक प्रभात कुमार, सुबोध कुमार, कृष्णा पासवान आदि थे. कार्यक्रम के संयोजक रामानुज शरण व संचालक राजद प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन