एनएच-77 पर डाबर कंपनी के 11 लाख के सामान सहित ट्रक लूटा

भगवानपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 77 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर हरी गांव के समीप से बोलेरो सवार हथियार से लैश चार अपराधियों ने डाबर कंपनी के 11 लाख रुपये के मिसलेनियस आइटम से लदे ट्रक को लूट लिया. इस संबंध में भगवानपुर थाने पर उपस्थित ट्रक के मालिक सह चालक नालंदा जिले के […]
भगवानपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 77 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर हरी गांव के समीप से बोलेरो सवार हथियार से लैश चार अपराधियों ने डाबर कंपनी के 11 लाख रुपये के मिसलेनियस आइटम से लदे ट्रक को लूट लिया. इस संबंध में भगवानपुर थाने पर उपस्थित ट्रक के मालिक सह चालक नालंदा जिले के हिलसा थाने के चांदपुरा गांव निवासी संजय कुमार एवं पहाड़ी पटना के लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट के मालिक राजू कुमार ने बताया कि ट्रक बीआर 01 जी इ-5118 पर शनिवार की शाम करीब चार बजे पटना से डाबर इंडिया का सामान लाद कर पटना से सहरसा के लिए चला.
जैसे ही भगवानपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर हरी गांव के समीप पहुंचा कि पीछे से हथियार से लैश बोलेरो सवार चार अपराधियों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया तथा चालक को मार-पीट कर घायल कर ट्रक से उतार लिया और उसकी आंख बांध कर बोलेरो में बैठा लिया और ट्रक लूट कर चलते बने. चालक ने बताया कि देर रात उसे सोनपुर थाना क्षेत्र में बोलेरो से उतार कर भाग सभी निकले. चालक ने देर रात इसकी सूचना ट्रांसपोर्टर राजू कुमार को दी.
इधर, चालक ने रविवार की सुबह भगवानपुर थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पर भगवानपुर थाने पर पहुंचे डाबर इंडिया लिमिटेड पटना के प्रबंधक सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक पर पांच सौ इकानवे कार्टन कंपनी के मिसलेनियस आइटम पटना से सहरसा भेजे जा रहे थे. भगवानपुर पुलिस ट्रक मालिक सह चालक से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




