स्काॅर्पियो-मैजिक टकराये

Updated at : 31 Jan 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
स्काॅर्पियो-मैजिक टकराये

गोरौल : हाजीपुर-मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 77 के गोढीया चौक पर एक स्कार्पियो और मैजिक के आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये और उसकी चपेट में आने के कारण एक 15 वर्षीय किशोर बुरी तरह जख्मी हो गया. घायल किशोर को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भरती कराया […]

विज्ञापन

गोरौल : हाजीपुर-मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 77 के गोढीया चौक पर एक स्कार्पियो और मैजिक के आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये और उसकी चपेट में आने के कारण एक 15 वर्षीय किशोर बुरी तरह जख्मी हो गया. घायल किशोर को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भरती कराया गया जहां से बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया. घायल किशोर गोढीया चमन गांव निवासी हरेराम साह का पुत्र नवलेश साह बताया गया है.

घटना की सूचना मिलते हीं स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर स्कार्पियो के चालक दरभंगा जिले के सुमन कुमार झा को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया. स्कार्पियो दरभंगा से पटना जा रहा था. स्कार्पियो से टक्कर के बाद मैजिक सड़क किनारे चाय की दुकान में घुस गई जहां चाय पी रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन