नगर पंचायत ने पानी के नाम पर पानी में बहाये पांच लाख
Updated at : 23 Jan 2016 1:09 AM (IST)
विज्ञापन

लालगंज सदर : नगर पंचायत ने पानी के नाम पर पानी में बहाये पांच लाख रुपये. विदित हो कि लालगंज नगर पंचायत ने लालंज बाजार में कुल चार जगहों पर यानी तीनपुलवा चौक, गांधी चौक, पुरानी पोस्ट ऑफिस एवं नगर पंचायत कार्यालय के निकट जल प्याऊ का पानी टंकी लगायी गयी थी. एक के निर्माण […]
विज्ञापन
लालगंज सदर : नगर पंचायत ने पानी के नाम पर पानी में बहाये पांच लाख रुपये. विदित हो कि लालगंज नगर पंचायत ने लालंज बाजार में कुल चार जगहों पर यानी तीनपुलवा चौक, गांधी चौक, पुरानी पोस्ट ऑफिस एवं नगर पंचायत कार्यालय के निकट जल प्याऊ का पानी टंकी लगायी गयी थी.
एक के निर्माण पर लागत आयी सवा लाख : प्रत्येक प्याऊ के निर्माण पर 1.25 लाख रुपये खर्च किये गये. यानी चारों प्याऊ के निर्माण में कुल पांच लाख रुपये की लागत आयी. यह व्यवस्था नगर में आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए की गयी थी, ताकि यात्रियों को पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो.
नहीं जुड़ा पाइप लाइन से : नगर पंचायत ने प्याऊ की व्यवस्था तो कर दी, लेकिन उसमें पानी भरने के लिए इसे पाइप लाइन से नहीं जोड़ा गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब इसमें पानी हीं नहीं रहता है, तब इसका इस्तेमाल क्या होगा. निर्माण के बाद कई माह से इसमें पानी नहीं भरे जाने के कारण न केवल यह शोभा की वस्तु बन कर रह गया.
बिना उपयोग के ही हालत हो गयी जर्जर : जब नगर पंचायत कार्यालय के नीचे की प्याऊ की यह स्थिति है, जहां निबंधन कार्यालय नजदीक होने के वजह से प्रत्येक दिन हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है, तो नगर पंचायत क्षेत्र के और प्याऊ का क्या स्थिति होगी, यह गौर करने की बात है. बिना उपयोग के ही चारों की स्थिति जर्जर हो गयी है.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
प्याॅ लावारिस हाल में हैं, जिसके कारण दुकानदार तोड़-फोड़ देते हैं ताकि अपनी दुकान बढ़ाने की जगह मिल जाये. अब इस जर्जर प्याॅ का मेंटेनेंस किया जायेगा.
अच्छेलाल चौधरी, अध्यक्ष, नगर पंचायत
मैं अभी ट्रेनिंग में हूं और वहां से आते हैं तो बात करते हैं. प्याऊ का मामला मेरे कार्यकाल से पूर्व का है. मैं अभी इस बारे में ज्यादा नहीं बता सकता.
महेश प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




