ठेकेदार के घर से तीन लाख की संपत्ति चोरी

Updated at : 22 Jan 2016 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
ठेकेदार के घर से तीन लाख की संपत्ति चोरी

बिदुपुर : बिदुपुर थाने के मझौली गांव में बुधवार की देर रात्रि चोरों ने एक घर का ताला काट कर भीषण चोरी कर ली. बताया जाता है कि एक ठेकेदार के बंद घर में चोरों ने घर के सात तालाें को काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत है. लगभग […]

विज्ञापन

बिदुपुर : बिदुपुर थाने के मझौली गांव में बुधवार की देर रात्रि चोरों ने एक घर का ताला काट कर भीषण चोरी कर ली. बताया जाता है कि एक ठेकेदार के बंद घर में चोरों ने घर के सात तालाें को काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत है. लगभग एक महीने के अंदर चोरी की यह दूसरी घटना बतायी जाती है. स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व की चोरी की घटना का उद्भेदन नहीं किये जाने के कारण चोरों का मनोबल काफी बढ़ गया है.

चोरों के आतंक से ग्रामीण परेशान नजर आते हैं. इस संबंध में ठेकेदार राम बालक चौधरी के दामाद महनार थाने के नौरंगपुर गांव के अरुण कुमार राय ने बिदुपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में आरोप है कि उनके ससुर ठेकेदार राम बालक चौधरी का हाथ कट जाने के कारण परिवार के सभी लोग दिल्ली गये थे,

इसी बीच बुधवार की रात्रि चोरों ने घर के सात ताले काट कर लगभग ढाई लाख रुपये के जेवर, 50 हजार के कपड़े, 15 हजार रुपये के बरतन, एक गैस सिलिंडर, एलइडी टीवी, साइकिल, जमीन के दस्तावेज, इंश्योरेंस एवं बैंक के कई कागजात समेत 15 हजार रुपये नकदी चुरा लिये. विदित हो कि पड़ोस में ही गत दो दिसंबर को इंजीनियर राम कृष्ण के घर का ताला काट कर चोरों ने लाखों रुपये के सामान की चोरी की थी, लेकिन अब तक चोरों को पकड़ने में बिदुपुर पुलिस विफल साबित हो रही है.

अभाकिम के जिला सचिव अरविंद चौधरी ने कहा कि चोरों के आतंक और बिदुपुर पुलिस की कार्यशैली से पूरा गांव दहशत में है. इस मामले में बिदुपुर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो बाध्य होकर वे आंदोलन करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन