रेलकर्मियों का वेतन विसंगति के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
Updated at : 22 Jan 2016 3:49 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : केंद्र सरकार के सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा में विसंगतियों का विरोध करते हुए रेलकर्मियों ने मंडल मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया. इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, सोनपुर मंडल की मैकेनिकल शाखा, ओडी शाखा और हाजीपुर शाखा ने संयुक्त रूप से मंडल रेल प्रबंधक के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और सभा की. सभा […]
विज्ञापन
हाजीपुर : केंद्र सरकार के सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा में विसंगतियों का विरोध करते हुए रेलकर्मियों ने मंडल मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया. इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, सोनपुर मंडल की मैकेनिकल शाखा, ओडी शाखा और हाजीपुर शाखा ने संयुक्त रूप से मंडल रेल प्रबंधक के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और सभा की.
सभा में संघ की ओर से 13 सूत्री मांगपत्र पेश किया गया और इनकी पूर्ति के लिए संघर्ष का संकल्प लिया गया. हाजीपुर शाखा मंत्री त्रिभुवन पासवान, इसीआरकेयू युवा प्रकोष्ट के केंद्रीय उपाध्यक्ष बबलू कुमार, ओडी शाखा मंत्री जंग बहादुर सिंह आदि ने अपने विचार प्रकट किये. यूनियन ने
सातवें वेतन आयोग को दिये गए स्मार पत्र के आलोक में ग्रेड पे 1900, 2400 एवं 4600 को समाप्त करने, पेंशन
एवं सेवानिवृत्ति के लाभ में सुधार
करने, प्राकृतिक आपदा भत्ता, त्योहार अग्रिम, एलटीसी व यात्रा भत्ता, चिकित्सा भत्ता, शिक्षा भत्ता एवं
वाहण भत्ता, अग्रिम भत्ते में तीन गुनी बढ़ोतरी की मांग की. किसी प्रकार के भत्ते को बंद करने की
सिफारिश नामांजूर करने और रेलवे में एफडीआइ एवं पीपीपी पर पूर्णत: रोक की मांग की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




