हाइकोर्ट के फैसले पर नहीं हुआ अमल

Updated at : 21 Jan 2016 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
हाइकोर्ट के फैसले पर नहीं हुआ अमल

हाजीपुर : सड़क के चौड़ीकरण में बाधा बन रहे एक मंदिर को रास्ते से हटाने के पटना उच्च न्यायालय के आदेश को लागू करने में वैशाली पुलिस विफल हो गयी. नगर थाना क्षेत्र के बागमली मुहल्ले में स्थित बासुदेव मंदिर को पटना उच्च न्यायालय ने हटाने का आदेश दिया था. पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सड़क के चौड़ीकरण में बाधा बन रहे एक मंदिर को रास्ते से हटाने के पटना उच्च न्यायालय के आदेश को लागू करने में वैशाली पुलिस विफल हो गयी. नगर थाना क्षेत्र के बागमली मुहल्ले में स्थित बासुदेव मंदिर को पटना उच्च न्यायालय ने हटाने का आदेश दिया था. पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगर पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी जेसीबी के साथ स्थल पर पहुंचे, लेकिन लोगों के विरोध के कारण उन्हें वापस आना पड़ा.

लोगों ने जेसीबी के सामने धरना दिया : मंदिर तोड़े जाने का विरोध कर रहे स्थानीय नागरिकों ने जेसीबी के सामने धरना पर बैठ कर सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा. पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी लोगों को समझाते रहे, लेकिन लोगों ने उनकी एक न सुनी और न्यायालय के निर्णय को लागू करने से रोक दिया.
नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी की एक न सुनी :
नगर पर्षद की कार्यपालक पदाधिकारी हिमानी कुमारी हाइकोर्ट के निर्णय की दुहाई देते हुए काम में बाधा न पहुंचाने की अपील करती रहीं, लेकिन लोगों ने उनकी एक न सुनी. नागरिकों के धरना-प्रदर्शन के आगे बेवश पुलिस प्रशासन बगैर आदेश का अनुपालन कराये बैरंग लौट गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन