महाराणा प्रताप की जयंती पर हुआ समारोह

लालगंज : महाराणा प्रताप हिंदुत्व एवं अपने राष्ट्र के लिए आजीवन लड़ते रहे और लाख मुसीबतों में भी मुसलिम शासक अकबर के सामने नहीं झुके तथा अपना राज्य वापस पाया. उक्त बातें लालगंज बाइपास स्थित महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए अयोध्या से आये महान संत-संत बालमुकुंद जी […]
लालगंज : महाराणा प्रताप हिंदुत्व एवं अपने राष्ट्र के लिए आजीवन लड़ते रहे और लाख मुसीबतों में भी मुसलिम शासक अकबर के सामने नहीं झुके तथा अपना राज्य वापस पाया. उक्त बातें लालगंज बाइपास स्थित महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए अयोध्या से आये महान संत-संत बालमुकुंद जी महाराज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि चाहे लाख विकट स्थिति उत्पन्न हो जाये, व्यक्ति को अपना धर्म निभाना चाहिए, जैसे महराणा प्रताप ने जंगल में दु:ख भरे जीवन काट कर बिताया.
उनके बच्चों को घास की रोटी खानी पड़ी, परंतु उस परिस्थिति में भी वे अकबर जैसे मुसलिम शासक के सामने नहीं झुके व अपने सैन्य शक्तियों को विकसित कर पुन: विजयी हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




