रेल पुल पर चली मालगाड़ी . पटना पहुंचने के लिए लगेगा कम समय और कम किराया

Updated at : 18 Jan 2016 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
रेल पुल पर चली मालगाड़ी .  पटना पहुंचने के लिए लगेगा कम समय और कम किराया

मिलेगी गांधी सेतु को जाम से मुक्ति उत्तर बिहार के एक दर्जन जिलों के नागरिकों को होगा लाभ सड़क पुल के लिए नागरिकों को कुछ और प्रतीक्षा करनी होगी हाजीपुर : उत्तर बिहार के लोगों को पटना जाने के लिए अब महात्मा गांधी सेतु पर जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा. हाजीपुर से ट्रेन पकड़ […]

विज्ञापन

मिलेगी गांधी सेतु को जाम से मुक्ति

उत्तर बिहार के एक दर्जन जिलों के नागरिकों को होगा लाभ
सड़क पुल के लिए नागरिकों को कुछ और प्रतीक्षा करनी होगी
हाजीपुर : उत्तर बिहार के लोगों को पटना जाने के लिए अब महात्मा गांधी सेतु पर जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा. हाजीपुर से ट्रेन पकड़ कर सीधे पटना पहुंचेंगे, वह भी पूर्व की तुलना में कम किराये और कम समय में. उत्तर बिहार को पटना से जोड़ने वाला रेल पुल शुक्रवार से चालू हो गया. इस रेल पुल के चालू होने से उत्तर बिहार के लगभग दो दर्जन जिलाें के नागरिकों को लाभ मिलेगा और उन्हें राजधानी पटना पहुंचने के लिए कम समय और कम किराया खर्च करना पड़ेगा.
किया दो दशकों का लंबा इंतजार : पहलेजा-दीघा रेल पुल के निर्माण में लगभग दो दशक का समय लगा. पूर्व में यह केवल रेल पुल के रूप में बन रहा था, लेकिन बाद में इसके साथ ही सड़क पुल बनाने की भी योजना बनी और इस कारण एवं भू अर्जन की कुछ परेशानियों के कारण इसके निर्माण में विलंब हुआ, लेकिन अब रेलपुल पर मालगाड़ी चलाने के साथ ही रेल पुल चालू हो गया है. सड़क पुल तैयार होने और यातायात चालू होने के लिए नागरिकों को कुछ और प्रतीक्षा करनी होगी.
किसे और क्या होगा लाभ: उत्तर बिहार के वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर आदि जिलों के नागरिकों को विशेष लाभ होगा. हाजीपुर से पटना रेलवे स्टेशन की सड़क मार्ग से दूरी 16 किलोमीटर के लिए अभी लोगों को टेंपो का किराया 30 रुपये देना पड़ता है, जबकि रेल से इसका अधिकतम किराया 10 से 12 रुपये होगा. महात्मा गांधी सेतु मार्ग पर लगनेवाले जाम के कारण 16 किलोमीटर की यह दूरी तय करने में लोगों को अभी दो घंटे से भी ज्यादा समय लग जाता है, जबकि ट्रेन से यह दूरी केवल 30 से 40 मिनट में तय की जा सकती है. यानी अब राजधानी पटना जाना इन जिलों के नागरिकों के लिए अब पहले से सस्ता, सुगम और किफायती हो गया.
गांधी सेतु और हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर छंटेगी भीड़ : इस पुल के चालू हो जाने के बाद उत्तर बिहार के लोगों को अब ट्रेन से हाजीपुर आकर बस या टेंपो पकड़ कर पटना जाने के बदले सीधे ट्रेन से पटना जाने का विकल्प उपलब्ध होगा, ऐसी स्थिति में जो लोग पटना जाने के लिए हाजीपुर स्टेशन आते हैं, उनकी संख्या घटेगी. इसके साथ ही गांधी सेतु मार्ग पर भी भीड़ छंटेगी, क्योंकि सड़क मार्ग की अपेक्षा लोग रेल मार्ग से पटना जाना चाहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन