अपहरण मामले में कोर्ट में पेश हुए रामा सिंह

Updated at : 16 Jan 2016 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण मामले में कोर्ट में पेश हुए रामा सिंह

हाजीपुर : अपहरण के एक मामले में वैशाली के सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह शुक्रवार को न्यायालय में पेश हुए. अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश चतुर्थ भोला नाथ तिवारी के न्यायालय में सत्र वाद संख्या-42/97 की सुनवाई के दौरान वे न्यायालय में उपस्थित हुए. यह मामला नगर थाना कांड संख्या-320/92 से संबंधित है. […]

विज्ञापन
हाजीपुर : अपहरण के एक मामले में वैशाली के सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह शुक्रवार को न्यायालय में पेश हुए. अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश चतुर्थ भोला नाथ तिवारी के न्यायालय में सत्र वाद संख्या-42/97 की सुनवाई के दौरान वे न्यायालय में उपस्थित हुए. यह मामला नगर थाना कांड संख्या-320/92 से संबंधित है.
इस मामले में सांसद श्री सिंह सहित सात लोगों पर एक स्कूली बच्चे को मारुति वैन से धक्का मार कर गिरा देने के बाद उसका अपहरण कर लेने का आरोप है. शहर के एसडीओ रोड स्थित एमपीएस एकेडमी के निकट से उस विद्यालय के पांचवीं कक्षा के छात्र और शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी मदन गोपाल क्याल के पुत्र मनीष कुमार को तब अपहरण कर लिया था, जब वह स्कूल जा रहा था.
इस मामले में अपहृत के पिता के बयान पर नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया था और अनुसंधान के बाद सात लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया था. इस मामले में अभिलेख में प्राथमिकी और आरोप पत्र की प्रति उपलब्ध नहीं रहने के कारण न्यायालय ने पुलिस से वाद की प्राथमिकी और डायरी की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन