जिप के घोटाले में दफन हो गयीं ढाई सौ योजनाएं

हाजीपुर : जिला पर्षद की योजनाओं में अनियमितता और लगभग 20 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मुद्दे पर जिला पर्षद में महीनों से कायम गतिरोध कब समाप्त होगा, कहना मुश्किल है. जिला पर्षद अध्यक्ष एवं डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के बीच महीनों पूर्व छिड़ी पावर की जंग में जिले में विकास की लगभग […]
हाजीपुर : जिला पर्षद की योजनाओं में अनियमितता और लगभग 20 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मुद्दे पर जिला पर्षद में महीनों से कायम गतिरोध कब समाप्त होगा, कहना मुश्किल है. जिला पर्षद अध्यक्ष एवं डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के बीच महीनों पूर्व छिड़ी पावर की जंग में जिले में विकास की लगभग ढाई सौ योजनाएं दफन होने के कगार पर हैं.
चंद महीने बाद ही नये जिला पार्षद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. इन विकास योजनाओं की मियाद दो-ढाई महीने की रह गयी है. आज की तिथि में स्थिति यह है कि जिला पर्षद के कार्यालयों में ताले लटके हैं. उधर डीडीसी ओम प्रकाश यादव का स्थानांतरण हो गया और दूसरी ओर जिला पर्षद के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का एक माह होने जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




