शराबबंदी की घोषणा पर महिला ब्रिगेड ने मनाया विजयोत्सव

Updated at : 08 Dec 2015 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी की घोषणा पर महिला ब्रिगेड ने मनाया विजयोत्सव

हाजीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अगले वर्ष एक अप्रैल से राज्य में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा किये जाने का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड ने विजयोत्सव मनाया. ब्रिगेड एवं दुर्गा दस्ता के संस्थापक दिलीप कुमार सिन्हा के नेतृत्व में संगठन ने पूर्ण शराबबंदी के लिए हाजीपुर से ही आंदोलन प्रारंभ किया था, इस […]

विज्ञापन

हाजीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अगले वर्ष एक अप्रैल से राज्य में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा किये जाने का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड ने विजयोत्सव मनाया.

ब्रिगेड एवं दुर्गा दस्ता के संस्थापक दिलीप कुमार सिन्हा के नेतृत्व में संगठन ने पूर्ण शराबबंदी के लिए हाजीपुर से ही आंदोलन प्रारंभ किया था, इस कारण यहां हर्ष का माहौल है.

सोमवार को ब्रिगेड की महिलाओं ने रेलवे स्टेशन परिसर से विजयोत्सव रैली निकाली, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौक पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. जुलूस में शामिल महिलाएं एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा रही थीं. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शराब के कारण महिलाएं त्राहि-त्राहि कर रही थी, गरीबों की झोंपड़ियों में कोहराम मचा था, बहनों का सुहाग उजड़ रहा था.
शराबबंदी की घोषणा से गरीबों के घरों में लक्ष्मी का प्रवेश होगा और दरिद्रता भागेगी.
राज्य की महिलाओं में सरकार की इस घोषणा से आशा की नयी किरण दिखी है, जो उनके घरों में खुशहाली लायेगी. ब्रिगेड की कार्यवाहक अध्यक्ष रूबी कुमारी, शाबो देवी और पूर्व जिलाध्यक्ष मीरा सिंह के नेतृत्व में
संपन्न विजयोत्सव की सभा को कैलाशी देवी, सविता देवी, चिंता देवी, ममता देवी, लक्ष्मी देवी आदि ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन