हाजीपुर : फाइनेंस कंपनी के कर्मी से चार लाख की लूट

Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र में मस्जिद चौक के समीप गुरुवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से चार लाख रुपये लूट लिये. एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पिस्टल के बल पर घटना को अंजाम दिया. यह घटना तब हुई जब मस्जिद चौक स्थित फ्यूल माइक्रो फाइनेंस के कर्मी […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र में मस्जिद चौक के समीप गुरुवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से चार लाख रुपये लूट लिये. एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पिस्टल के बल पर घटना को अंजाम दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह घटना तब हुई जब मस्जिद चौक स्थित फ्यूल माइक्रो फाइनेंस के कर्मी रवींद्र कुमार कार्यालय से एक बैग में रुपये लेकर सुभाष चौक स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में जमा करने बाइक से अकेले जा रहा था. थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मी के बयान पर बाइक सवार दो अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन