आंधी से आम की फसल को हुआ भारी नुकसान, किसानों में मायूसी

हाजीपुर : जिले के आम उत्पादक किसानों में मायूसी छा गयी है. पिछले दिनों जिले के विभिन्न प्रखंडों में तेज आंधी और ओलावृष्टि से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है. इस फलन वर्ष में आम के बगीचों में आये मंजरों को देख कर किसानों के चेहरे खिल उठे थे. इस क्षति के बाद […]
हाजीपुर : जिले के आम उत्पादक किसानों में मायूसी छा गयी है. पिछले दिनों जिले के विभिन्न प्रखंडों में तेज आंधी और ओलावृष्टि से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है. इस फलन वर्ष में आम के बगीचों में आये मंजरों को देख कर किसानों के चेहरे खिल उठे थे. इस क्षति के बाद अब उन चेहरों पर उदासी और माथे पर चिंता की लकीरें हैं. जिले के पातेपुर,लालगंज, बिदुपुर, वैशाली, गोरौल, महुआ एवं सदर समेत अन्य प्रखंड क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर आम का उत्पादन होता है.
आंधी और ओलावृष्टि के कारण अन्य फसलों के साथ-साथ आम की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है. आम उत्पादकों ने सरकार से क्षतिपूर्ति की मांग की है. हालांकि फसल नुकसान कितने का हुआ है, इसका आंकड़ा फिलहाल कृषि विभाग के पास नहीं है, लेकिन कई किसानों ने बताया कि 75 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गयी. इधर जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि ओलावृष्टि से फसलों की हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है. सभी प्रखंडों में विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने में लगी है. सभी जगहों से रिपोर्ट प्राप्त होते ही सरकार को भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




