मुर्तुजा के दुर्घटना में मारे जाने की खबर से कोहराम

महनार : महनार नगर पर्षद के वार्ड नं0-9 निवासी मो. निजाम के 22 वर्षीय पुत्र मो0 मुर्तुजा के नागपुर में ट्रक से कुचलकर मारे जाने की खबर परिजनों तक पहुंचते ही कोहराम मच गया. देखते-देखते आसपास मातम छा गया. पूरा वार्ड नागपुर में मारे गये मुर्तुजा के परिजनों के साथ गमगीन देखा गया. मुर्तुजा दो […]
महनार : महनार नगर पर्षद के वार्ड नं0-9 निवासी मो. निजाम के 22 वर्षीय पुत्र मो0 मुर्तुजा के नागपुर में ट्रक से कुचलकर मारे जाने की खबर परिजनों तक पहुंचते ही कोहराम मच गया. देखते-देखते आसपास मातम छा गया. पूरा वार्ड नागपुर में मारे गये मुर्तुजा के परिजनों के साथ गमगीन देखा गया. मुर्तुजा दो वर्षों से नागपुर में ड्राइवरी का काम करता था. तीन बहनों में मुर्तुजा इकलौता भाई था और पूरे परिवार का एकमात्र खेवनहार था.
20 नवंबर को ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी थी. उसका शव शाम तक घर पहुंचने की बात बतायी जा रही है. उसके घर पर स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों की भारी भीड़ जमा है. मुर्तुजा की मौत की मातम सबों के आंखों से स्पष्ट दिख रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




