फर्नीचर व्यवसायी अंशु का हत्यारा गिरफ्तार

Updated at : 05 Nov 2017 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
फर्नीचर व्यवसायी अंशु का हत्यारा गिरफ्तार

21 मार्च, 2016 को हुई थी फर्नीचर व्यवसायी की हत्या विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के बाजिदपुर बाजार के मृतक व्यवसायी अंशु कुमार जायसवाल की हत्या के मामले में वैशाली जिले के महनार निवासी सहदेव साह को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपित को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज […]

विज्ञापन

21 मार्च, 2016 को हुई थी फर्नीचर व्यवसायी की हत्या

विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के बाजिदपुर बाजार के मृतक व्यवसायी अंशु कुमार जायसवाल की हत्या के मामले में वैशाली जिले के महनार निवासी सहदेव साह को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपित को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. एसएचओ ने बताया कि 21 मार्च 2016 को बाजिदपुर के फर्नीचर व्यवसायी महनार निवासी अजय जायसवाल के पुत्र अंशु कुमार जायसवाल को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी थी.
गंभीर रूप से घायल अंशु का इलाज पटना के पारस अस्पताल में जारी था. इसी बीच घटना के तीसरे दिन उसकी मौत हो गयी. हत्या की घटना को लेकर मृतक के पिता अजय जायसवाल ने थाना में हत्या की प्राथमिकी 32/2016 दर्ज करा महनार के स्व. जग्गा साह के पुत्र सहदेव साह को आरोपित किया था. आरोपित कई बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा परिणाम स्वरूप उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी शनिवार को उसे सोनपुर के निकट से धर दबोचा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन