फाइनेंशियल कंपनी के तीन लाख लूटे

Updated at : 03 Nov 2017 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
फाइनेंशियल कंपनी के तीन लाख लूटे

लालगंज : थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार के लहेरी टोला स्थित आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज प्रा. लि. की ब्रांच से चार लुटेरों ने हथियार के बल पर तीन लाख से ज्यादा की रकम लूट ली तथा घटना को अंजाम देने के बाद बैंक कर्मचारियों को बैंक के एक रूम में बंद कर भाग निकले. इस संबंध […]

विज्ञापन

लालगंज : थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार के लहेरी टोला स्थित आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज प्रा. लि. की ब्रांच से चार लुटेरों ने हथियार के बल पर तीन लाख से ज्यादा की रकम लूट ली तथा घटना को अंजाम देने के बाद बैंक कर्मचारियों को बैंक के एक रूम में बंद कर भाग निकले. इस संबंध में बैंक के मैनेजर अविनाश कुमार ने बताया कि हम अपने कार्य में लगे थे. तीन अन्य कर्मचारी रामललित कुमार,दीपक कुमार, फील्ड आॅफिसर प्रियदर्शी अपने कक्ष में काम कर रहे थे.

इसी बीच हथियारों से लैस तीन व्यक्ति मेरे कमरे में आ धमके और हथियार के बल पर मुझे अपने कब्जे में ले लिया. फिर अन्य तीनों कर्मचारियों को भी अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद एक बैग में रखे गये पैसे को एक लुटेरा ने अपने बैग में रख लिया. जाते वक्त हम सभी का मोबाइल भी लूट लिया तथा एक कमरे में बंद कर सभी भाग निकले.वहीं राम ललित ने बताया कि लुटेरे चार की संख्या में थे, जिसमें एक नीचे खड़ा था. घटना के बाद चारों लुटेरे दो बाइकों पर सवार हो भाग निकले.

घटना की जानकारी मिलते ही लालगंज थानाध्यक्ष विशाल आनंद, एएसआई अशोक राय, संजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे. समाचार प्रेषण तक मामले की जांच चल रही थी. मामला दर्ज नहीं किया जा सका था. आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज प्रा. लि. लालगंज बाजार के व्यस्ततम क्षेत्र के एक मकान के प्रथम तल्ले पर लगभग पांच वर्षों से चल रही है, जो नाका नंबर एक से मात्र दो सौ गज की दूरी पर स्थित है. घटना के समय बैंक में चार कर्मचारियों सहित चार-पांच महिला उपभोक्ता भी मौजूद थीं, जिन्हें अपराधियों ने पहले ही एक दूसरे कमरे में बंद कर दिया था. इस संबंध में बैंक के नीचे के दुकानदारों ने बताया की घटना की भनक हमलोगों को नहीं मिल सकी. उन्हें लगा कि दो बाइकों से आये लोग बैंक में किसी काम से आये हैं. लोगों ने बताया कि घटना के बाद सभी अपराधी आसानी से निकल कर बाइक पर सवार हो लालगंज बाजार की ओर भाग निकले.

क्या कहते हैं पदाधिकारी
घटना संदेहास्पद लग रही है. जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला कितना सही है. उन्होंने कहा कि घटना की सूचना बैंककर्मियों ने थाने को नहीं दी. स्थानीय लोगों के द्वारा दी गयी सूचना पर हम पहुंचे. जांच की जा रही है.
अशोक राय, एएसआई, लालगंज थाना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन