परीक्षा में सफल 97 बच्चों को किया गया पुरस्कृत

Updated at : 31 Oct 2017 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा में सफल 97 बच्चों को किया गया पुरस्कृत

महुआ : प्रखंड क्षेत्र के परसौनिया गुदरी चौक पर कृषक कल्याण समिति सह पुस्तकालय द्वारा क्षेत्र के स्कूली बच्चों के बीच गत 15 एवं 16 अक्तूबर को आयोजित की गयी छात्रवृत्ति परीक्षा में कुल 600 परीक्षार्थियों में 97 परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हुए, जिन्हें समिति द्वारा नकद राशि पुरस्कार स्वरूप देकर पुरस्कृत करते हुए सम्मानित […]

विज्ञापन

महुआ : प्रखंड क्षेत्र के परसौनिया गुदरी चौक पर कृषक कल्याण समिति सह पुस्तकालय द्वारा क्षेत्र के स्कूली बच्चों के बीच गत 15 एवं 16 अक्तूबर को आयोजित की गयी छात्रवृत्ति परीक्षा में कुल 600 परीक्षार्थियों में 97 परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हुए, जिन्हें समिति द्वारा नकद राशि पुरस्कार स्वरूप देकर पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया.

उक्त परीक्षा में संत जोसफ स्कूल के 17 बच्चे सफल रहे, जिन्हें समिति के कार्यक्रम संयोजक डॉ अजय कुशवाहा तथा सचिव अखिलेश कुमार सुमन द्वारा विद्यालय पहुंच प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया गया. सोमवार को विद्यालय पहुंचे डॉ कुशवाहा ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं में तीन-तीन बिंग के प्रतिभागियों को पहला,

दूसरा तथा तीसरा पुरस्कार के साथ अन्य बच्चों को भी पुरुस्कृत किया गया है. छात्रा वर्ग में संत जोसफ के सुरभि को द्वितीय पुरस्कार के लिये 750 रुपये के साथ अन्य 17 प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर प्राचार्या सीमा सिंह, समाजसेवी सुबोध देशराज, रेखा सिंह, अर्चना जायसवाल, डॉ आफताब आलम के साथ अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन