दभैच्छ चंवर से 20 वर्षीय युवती का शव बरामद

पातेपुर ग्रामीण : तिसीऔता थाना क्षेत्र के दभैच्छ चंवर से एक 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है. दभैच्छ निवासी स्व. किशुनदेव राय की पुत्री अमृता कुमारी के रूप में पहचान की गयी. जैसे ही चंवर में एक युवती की लाश की सूचना मिली कि पूरे आस पास के गांवों में कोहराम मच गया. […]
पातेपुर ग्रामीण : तिसीऔता थाना क्षेत्र के दभैच्छ चंवर से एक 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है. दभैच्छ निवासी स्व. किशुनदेव राय की पुत्री अमृता कुमारी के रूप में पहचान की गयी. जैसे ही चंवर में एक युवती की लाश की सूचना मिली कि पूरे आस पास के गांवों में कोहराम मच गया. लोग देखने के लिए चंवर के किनारे हजारों की संख्या में इकट्ठा हो गये.
स्थानीय लोगो द्वारा तिसीऔता थानाध्यक्ष डॉ राजीव नयन और अंचलाधिकारी पंकज कुमार को सूचना दी गयी. दोनों पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचकर शव को चंवर से बाहर निकलवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
बतातें चले कि बीते रविवार को करीब चार बजे लड़की दभैच्छ स्थित चंवर में धान देखने के लिए गयी थी. जब घर वापस नहीं गयी, तो उसके पिता किशुनदेव राय अपने बेटी को खोजने निकल पड़े, तभी किसी विषैले सांप ने डंस लिया. उन्हे मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




