मोटरसाइकिल के लिए पत्नी के साथ मारपीट

राजापाकर : दहेज में एक मोटरसाइकिल नहीं देने के कारण एक महिला को मारपीट कर उसके परिवार वाले सहित पति ने घर से बाहर निकाल दिया. घटना के संबंध में शर्मीला देवी उम्र 23 वर्ष पिता अन्तु महतो ग्राम राजापाकर बाजार निवासी ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि मेरी शादी हिंदू रीति-रिवाज […]
राजापाकर : दहेज में एक मोटरसाइकिल नहीं देने के कारण एक महिला को मारपीट कर उसके परिवार वाले सहित पति ने घर से बाहर निकाल दिया. घटना के संबंध में शर्मीला देवी उम्र 23 वर्ष पिता अन्तु महतो ग्राम राजापाकर बाजार निवासी ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि मेरी शादी हिंदू रीति-रिवाज से प्रमोद महतो पिता मोती महतो ग्राम फरीदपुर के साथ हुई थी. मेरे पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार लड़के वाले को दान दहेज दिया था.
शादी के बाद से ही पति प्रमोद महतो एक मोटरसाइकिल अपने पिता से लाकर देने के लिए हमेशा परेशान करने लगे. इस पर मैं बोली कि मेरे पिताजी काफी गरीब हैं. शादी के खर्च में उधार लिए पैसे अभी तक चुकता नहीं किये हैं, तो गाड़ी कहां से खरीद कर देंगे. परंतु वे नहीं माने तथा मारपीट कर घर से निकाल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




