एक दर्जन लोग हुए जख्मी संघर्ष. बच्चों के विवाद में उलझे अभिभावक, मारपीट

Updated at : 15 Aug 2017 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
एक दर्जन लोग हुए जख्मी संघर्ष. बच्चों के विवाद में उलझे अभिभावक, मारपीट

हाजीपुर : गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर सयाने उलझ गये. दोनों ओर से पारंपरिक हथियार से प्रहार किया गया. रविवार की देर रात में हुई घटना में दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग जख्मी हो गये. घायलों में महिलाएं भी शामिल है. सभी घायलों को इलाज के लिए […]

विज्ञापन

हाजीपुर : गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर सयाने उलझ गये. दोनों ओर से पारंपरिक हथियार से प्रहार किया गया. रविवार की देर रात में हुई घटना में दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग जख्मी हो गये. घायलों में महिलाएं भी शामिल है. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस संबंध में दोनों पक्षों के द्वारा एक-दूसरे पर आरोप लगाया गया है.

नगर थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का बयान दर्ज कर मामले की जांच के लिए गंगाब्रिज थाने की पुलिस को भेजने की कार्रवाई में जुट गयी है. घायलों में एक पक्ष से नंदन राय का पुत्र नगीना राय, उमेश राय और रामउग्रह राय, राम उग्रह राय का पुत्र मुकेश राय और महेश राय तथा उमेश राय की पुत्री सुमन कुमारी शामिल हैं. दूसरे पक्ष से राजबली राय, उनका पुत्र व कोचिंग संचालक अजय राय, कविता कुमारी, अरुण राय, राकेश राय, रंजीत राय की पत्नी प्रतिमा देवी और मनीष कुमार शामिल है.

जानकारी के अनुसार नंदन राय और राजबली राय दोनों रिश्ते में भाई है. एक ही घर में पूरा परिवार रहता है. रविवार को दिन में बच्चों के विवाद को लेकर पहले महिलाओं के बीच नोक-झोंक हुई. शाम में पुरुष सदस्य जब काम से घर लौटे तो विवाद इस तरह गहरा गया कि मारपीट की नौबत बन आयी. घायलों की माने तो हमलावर साइकिल की चेन और अन्य पारंपरिक हथियार से लैस थे. घटना के बाद आक्रोशित प्रथम पक्ष के लोगों ने कोचिंग संचालक अजय राय की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया.

दोनों पक्षों को बोलाकर बयान िलया जा रहा है : गंगाब्रिज थाना थानाध्यक्ष शहनबाज खान ने बताया िक कर्णपुरा गांव में पट्टिदारों के बीच मारपीट हुई है. सभी घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया गया है. दोनों पक्षों के घायलों का बयान नगर थाने की पुलिस द्वारा दर्ज की गयी है. फर्द बयान आते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन