अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

Updated at : 05 Aug 2017 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

सख्ती. जब्त बाइकों को जुर्माना लेकर मौके से ही छोड़ा गया अभियान को लेकर फुटपाथ दुकानदारों व ठेला वालों में हड़कंप हाजीपुर सदर : जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पर्षद प्रशासन द्वारा नगर में चार दिनों से चलाये जा रहे अतिक्रमण मुक्त अभियान की कड़ी में शुक्रवार को भी कार्रवाई हुई. नगर के यादव […]

विज्ञापन

सख्ती. जब्त बाइकों को जुर्माना लेकर मौके से ही छोड़ा गया

अभियान को लेकर फुटपाथ दुकानदारों व ठेला वालों में हड़कंप
हाजीपुर सदर : जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पर्षद प्रशासन द्वारा नगर में चार दिनों से चलाये जा रहे अतिक्रमण मुक्त अभियान की कड़ी में शुक्रवार को भी कार्रवाई हुई. नगर के यादव चौक, सिनेमा रोड, राजेंद्र चौक, कचहरी रोड, गांधी चौक, अस्पताल रोड सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार को अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गयी.
सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले फुटपाथ दुकानदार, ठेलावाले, खोमचे वाले सहित अन्य में कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचता रहा. विभिन्न स्थानों से करीब एक दर्जन बाइकों को भी जब्त किया गया. बाइक चालकों, फुटपाथ दुकानदारों एवं ठेले पर दुकान लगा कर सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों से चौथे दिन जुर्माने के रूप में 81 सौ रुपये की वसूली की गयी. अभियान में जेसीबी, ट्रैक्टर एवं मजदूरों को भी शामिल किया गया.
नगर प्रबंधक ने किया अभियान का नेतृत्व
नगर में चौथे दिन चलाये गये अतिक्रमण मुक्त अभियान का नेतृत्व नगर प्रबंधक कंचन कुमारी ने किया. इस अवसर पर दंडाधिकारी रनोज कुमार, सहायक अभियंता कृष्ण कुमार, कोषपाल अंजनी कुमार, नगर थाने के एसआइ दिलीप कुमार बैठा, हरिश्चंद्र चौधरी, अंजय कुमार, नवल किशोर, कपिल पटेल, विजय कुमार के अलावा एक दर्जन महिला व पुरुष पुलिस बल की भी मौजूदगी रही.
क्या कहती हैं नगर प्रबंधक
आम जनों से अपील है कि वे प्रशासन के इस अभियान में सहयोगात्मक रुख रखें. आगे भी अभियान जारी रहेगा.
कंचन कुमारी, नगर प्रबंधक हाजीपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन