1642 लीटर विदेशी शराब पुलिस ने की जब्त

Updated at : 03 Aug 2017 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
1642 लीटर विदेशी शराब पुलिस ने की जब्त

कार्रवाई . पातेपुर थाना क्षेत्र के बरड़ीहा गांव के चंवर से पुलिस ने बरामद की शराब 31 लाख रुपये कीमत की शराब बतायी गयी हाजीपुर/पातेपुर : पातेपुर थाना क्षेत्र के बरड़ीहा गांव के चंवर से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. पातेपुर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि […]

विज्ञापन

कार्रवाई . पातेपुर थाना क्षेत्र के बरड़ीहा गांव के चंवर से पुलिस ने बरामद की शराब

31 लाख रुपये कीमत की शराब बतायी गयी
हाजीपुर/पातेपुर : पातेपुर थाना क्षेत्र के बरड़ीहा गांव के चंवर से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. पातेपुर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मकान में भारी मात्रा में विदेशी शराब छुपा कर रखा गया है. सूचना के आधार पर बरडीहा चंवर में बने अभिषेक कुमार के मकान से उक्त शराब को बरामद किया गया. शराब को पातेपुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि बड़डिहा गांव में काफी संख्या में शराब के धंधेबाज हैं.महीने में उक्त गांव में पुलिस ने तीन-तीन बार छापेमारी की है. हलांकि उक्त गांव के शराब माफियाओं की पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस को अब तक उनका सुराग व उनका ठिकाना नहीं पता चल सका है. लगातार शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
पुलिस का यह भी कहना है कि बड़ी सफाई व चालाकी के साथ क्षेत्र में धंधेबाज सक्रिय होकर शराब का धंधा चलाते हैं. हलांकि पुलिस उनके मंसूबों को नाकाम कर के रहेगी. कभी-कभी पुलिस की नजरों से बच निकलने का यह अर्थ नहीं है कि हमेशा वे पुलिस को चकमा देते रहेंगे. पुलिस शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए लगातार संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस को जैसे ही किसी के द्वारा गुप्त सूचना मिलती है. पातेपुर पुलिस तुरंत सक्रिय होकर संबंधित ठिकाने पर छापेमारी करती है. इसी क्रम में बुधवार को भी पुलिस ने शराब बरामद करने में सफलता पायी. पुलिस का कहना है कि आगे भी अभियान सक्रियता के साथ जारी रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन