आग से मां और बेटी झुलसीं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लालगंज : थाना क्षेत्र के रुसुलपुर गांव में गैस सिलिंडर से लगी आग में मां-बेटी बुरी तरह झुलस गयी, जिसे परिजनों ने लालगंज के निजी क्लीनिक में भरती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार उपरांत हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. प्राप्त सूचना के अनुसार रुसुलपुर गांव निवासी उमाशंकर पाठक के घर […]
विज्ञापन
लालगंज : थाना क्षेत्र के रुसुलपुर गांव में गैस सिलिंडर से लगी आग में मां-बेटी बुरी तरह झुलस गयी, जिसे परिजनों ने लालगंज के निजी क्लीनिक में भरती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार उपरांत हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. प्राप्त सूचना के अनुसार रुसुलपुर गांव निवासी उमाशंकर पाठक के घर इंडेन का नया गैस सिलिंडर आया था.
जिसे गैस चूल्हा से कनेक्ट करना था. जहां उपस्थित उमाशंकर पाठक की पत्नी 50 वर्षीया विजय लक्ष्मी पाठक, जो पेशे से आंगनबाड़ी सेविका है, ने उसे सेट करने के लिए अपने पति को बुलाया. इस दौरान वहां उनकी 23 वर्षीया पुत्री अनुप्रिया पाठक भी आ गयी. इसी बीच गैस सिलिंडर का सील तोड़ते ही उसका वल्व विस्फोट के साथ छत से जा टकरायी गयी और तेजी से गैस निकलने लगा. जिसे जल्दी से उमाशंकर पाठक ने हाथ से दबा कर सिलिंडर बाहर लेकर भागे व फेंक दिया. इसी बीच इलेक्ट्रिक की लाइन के संपर्क में आकर किचेन में भरे गैस में आग पकड़ा ली. जिसमें सेविका एवं उनकी पुत्री बुरी तरह झुलस गयी.
उमाशंकर पाठक के भी पैर जल गए. आनन-फानन में लोगों ने सभी घायलों को लालगंज के निजी क्लीनिक में भरती कराया. जहां से उन्हें पीएमसीएच भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










