बारिश में झील बन गयीं शहर की सड़कें
Updated at : 11 Jul 2017 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

आफत. दो दिनों की बारिश से शहरी क्षेत्र में सड़कें हुईं जलमग्न, कई कार्यालयों के परिसरों में घुसा पानी हाजीपुर सदर : रविवार से ही रुक -रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था. सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने नगर की कई सड़कों को झील में तब्दील कर […]
विज्ञापन
आफत. दो दिनों की बारिश से शहरी क्षेत्र में सड़कें हुईं जलमग्न, कई कार्यालयों के परिसरों में घुसा पानी
हाजीपुर सदर : रविवार से ही रुक -रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था. सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने नगर की कई सड़कों को झील में तब्दील कर दिया. सदर अस्पताल परिसर भी झील में तब्दील हुआ. साथ ही अस्पताल के विभिन्न वार्डों में अस्पताल कर्मियों को जलजमाव के बीच अपनी काम को निभानी पड़ी. अस्पताल के चिकित्सक कार्यालय, उपाधीक्षक कार्यालय, आरसीएच कार्यालय, टीकाकरण केंद्र, सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड सहित अस्पताल के भीतर जगह-जगह झील जैसा नजारा सोमवार को दिख रहा था. जल-जमाव के कारण मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी मुश्किलों के दौर से गुजरते देखा गया.
इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक कक्ष में पानी प्रवेश कर जाने के कारण चिकित्सक बाहर आ गये और मरीजों का इलाज इमरजेंसी विभाग में आ कर किया. चिकित्सक शशिधर कुमार ने बताया कि भारी वर्षा के कारण अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पानी प्रवेश कर गया है. मरीजों का इलाज करने में भी काफी परेशानी हो रही है. मरीजों को स्ट्रेचर से डेढ़ फुट गंदे पानी के बीच से अस्पताल परिसर में इस वार्ड से उस वार्ड तक ले जाया गया. वहीं अस्पताल के आरसीएच कार्यालय में फ्रीज में रखी आवश्यक दवाओं के बारे में अनुमान लगाया जा रहा था कि दवाएं वहां तक पानी पहुंचने के कारण खराब हो गयी होगी. डाटा असिस्टेंट संजय कुमार ने बताया कि पानी प्रवेश कर जाने से फ्रीज के खराब होने की स्थिति में दवाएं भी नष्ट हो जायेंगी. वहीं टीका करण केंद्र पर कमरों में पानी प्रवेश कर जाने के कारण बच्चों के टीका करण में काफी विलंब हुआ. केंद्र पर मरीजों की भीड़ लगी रहीं. अस्पताल परिसर व विभिन्न वार्डों में जल जमाव के संबंध में पूछे जाने पर अस्पताल प्रबंधक ने कुछ भी बोलने से परहेज किया.
सदर अस्पताल परिसर भी झील में तब्दील, मरीजों व परिजनों को हुई परेशानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




