बारिश में जलमग्न हो गयीं सड़कें

Updated at : 10 Jul 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश में जलमग्न हो गयीं सड़कें

परेशानी. नगर की कई सड़कों पर जलजमाव, िकसानों के चेहरे खिले हाजीपुर : रविवार को झमाझम हुई बारिश ने जहां एक ओर लोगों को गरमी से काफी हद तक राहत पहुंचायी, वहीं दूसरी ओर नगर के विभिन्न सड़कों पर बारिश के बाद जलजमाव का नजारा दिखा. रुक-रुक कर लगातार बारिश होती रही. इस बीच सड़कों […]

विज्ञापन

परेशानी. नगर की कई सड़कों पर जलजमाव, िकसानों के चेहरे खिले

हाजीपुर : रविवार को झमाझम हुई बारिश ने जहां एक ओर लोगों को गरमी से काफी हद तक राहत पहुंचायी, वहीं दूसरी ओर नगर के विभिन्न सड़कों पर बारिश के बाद जलजमाव का नजारा दिखा. रुक-रुक कर लगातार बारिश होती रही. इस बीच सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम देखी गयी. नगरवासियों ने बताया कि रविवार को अच्छी बारिश हुई. नगर के विभिन्न वार्डों में सड़कों पर हुए जलजमाव में बच्चों को वर्षा का आनंद लेते देखा गया. प्रत्येक 30 मिनट पर रुक-रुक कर हुई बारिश ने लोगों को काफी परेशान भी किया. दोपहर में शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही थी.
बाजार में पसरा रहा सन्नाटा : लगातार हुई बारिश के बाद नगर की दुकानों में खरीदारों की कमी देखी गयी. सड़कों पर सन्नाटा जैसा माहौल दिखा. उधर भगवान शिव पर जलाभिषेक को जाने वाले कांवरियों को रविवार की बारिश ने काफी राहत पहुंचायी. भीषण गरमी का सामना कर रहे कांवरियों की यात्रा बारिश के बाद आसान हो गयी. रविवार के अवकाश के कारण ऐसे भी नगर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम देखी गयी .
लगातार हुई बारिश के कारण लोग इधर-उधर छिप कर बारिश से अपने को बचाते नजर आये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन