ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन पर जोर

Updated at : 09 Jul 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन पर जोर

हाजीपुर : रेल मुख्यालय हाजीपुर के सम्मेलन कक्ष में मध्य रेल के सभी मंडलों के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त/मंडल सुरक्षा आयुक्त का सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व मध्य रेल के महानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त रवींद्र वर्मा द्वारा किया गया. इस सम्मेलन में ट्रेनों में यात्री सुरक्षा, रेल सुरक्षा महिला यात्री की […]

विज्ञापन

हाजीपुर : रेल मुख्यालय हाजीपुर के सम्मेलन कक्ष में मध्य रेल के सभी मंडलों के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त/मंडल सुरक्षा आयुक्त का सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व मध्य रेल के महानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त रवींद्र वर्मा द्वारा किया गया. इस सम्मेलन में ट्रेनों में यात्री सुरक्षा, रेल सुरक्षा महिला यात्री की सुरक्षा इत्यादि विषयों पर चर्चा की गयी. इस दौरान महानिरीक्षक सह मुख्य मुख्य सुरक्षा आयुक्त रविन्द्र वर्मा ने महाप्रबंधक एवं बैठक में उपस्थित अन्य विभागाध्यक्षों को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा वर्ष 2017 में किये गये सराहनीय कार्य एवं उपलब्धियों से अवगत कराया.

इस अवसर पर महाप्रबंधक डी.के गायेन से सम्मेलन में उपस्थित वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त/मंडल सुरक्षा आयुक्तो को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्रीय रेल के कुछ हिस्से नक्सल प्रभावित हैं. जिसके कारण ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाये, साथ ही महाप्रबंधक ने रेलवे सुरक्षा बल को धनबाद मंडल, में कोयला परिवहन में आवश्यक चौकसी बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने राज्य पुलिस के साथ बेहतर तालमेल बनाये रखते हुए रेल संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं रेलवे के अंतर्विभागीय समन्वय पर भी विशेष बल दिया. वही इस मौक पर महानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त रवींद्र वर्मा ने कहा कि सभी वरीय मंडल सुरक्षा/मंडल सुरक्षा आयुक्त अपने क्षेत्राधिकार के आउट पोस्ट में समन्वय स्थापित करते हुए निरंतर निगरानी बनाये रखें. इस मौके पर मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर सुखेन देव, परिचालन प्रबंधक एस.के झा, मुख्य कार्मिक अधिकारी सुशांत झा, भंडार नियंत्रण विजय कुमार, मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. एस.सी त्रिवेदी, महाप्रबंधक के सचिव अजीत कुमार झा अन्य उच्चाधिकारीगण उपस्थित थे.

अंत में धन्यवाद ज्ञापन अपर मुख्य सुरक्षा आयुक्त डॉ चैतन्य मरांडी द्वारा किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन