जेसीबी से नष्ट की गयी 3845 बोतल शराब

हाजीपुर : गंगा ब्रिज थाना परिसर में जब्त की गयी शराब को मंगलवार को जेसीबी मशीन से नष्ट कर दिया गया. थाना क्षेत्र के दो कांडों में बरामद 3845 बोतल शराब को कोर्ट के आदेश पर नष्ट किया गया. हाजीपुर सदर के सीओ की देखरेख में जेसीबी मशीन से शराब की बोतलों को तोड़ा गया […]
हाजीपुर : गंगा ब्रिज थाना परिसर में जब्त की गयी शराब को मंगलवार को जेसीबी मशीन से नष्ट कर दिया गया. थाना क्षेत्र के दो कांडों में बरामद 3845 बोतल शराब को कोर्ट के आदेश पर नष्ट किया गया. हाजीपुर सदर के सीओ की देखरेख में जेसीबी मशीन से शराब की बोतलों को तोड़ा गया और शराब को जमीन के अंदर गाड़ दिया गया. इस दौरान सुरक्षा की दृष्टिकोण से थाने में पदस्थापित पुलिसकर्मी की तैनाती की गयी थी. शराब नष्ट किये जाने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग वहां जुट गये थे, लेकिन चौकस पुलिसकर्मियों ने किसी को भी पास तक फटकने नहीं दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




